फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interstate vehicle thief gang caught, 10 vehicles recovered

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा, 10 वाहन बरामद

Wed, 05 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang caught, 10 vehicles recovered
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा, 10 वाहन बरामद
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 10 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरोह से जुड़े बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है।

सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया सोमवार देर रात नौचंदी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने चेकिंग के दौरान सीताराम पुलिया पर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका। उनके पास बाइक के कागजात नहीं मिले। तीनों ने अपनी पहचान दिलशाद उर्फ मोटा पुत्र अख्तर, इकरामुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन और फरीद उर्फ रिहान पुत्र फइनुद्दीन निवासी गांव आड़ थाना मुंडाली के रूप में कराई। पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वह वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की सात बाइक और दो स्कूटी बरामद कीं। सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि दिलशाद के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इकरामुद्दीन के विरुद्ध मुंडाली थाने में मुकदमा सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed