फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   interstate roadways bus service start from today

आज से शुरू होगा रोडवेज बसों का अंतरराज्यीय संचालन

Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
interstate roadways bus service start from today
मेरठ। कोराना काल में बंद चल रही रोडवेज की अंतरराज्यीय बस सेवा को शासन ने हरी झंडी दे दी है। बृहस्पतिवार से दिल्ली और शुक्रवार से हरियाणा और राजस्थान राज्य में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने से न केवल रोडवेज यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रोडवेज की आय में भी इजाफा होगा। हालांकि अभी तक उत्तराखंड सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उत्तराखंड के लिए भी यूपी रोडवेज की बस सेवा शुरू हो जाएगी। आदेश की कापी मिलते ही रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में 68 दिन बंद रहने के बाद रोडवेज बसों का संचालन एक जून से केवल उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए शुरू हुआ था। अंतरराज्यीय बस सेवा संचालन की अनुमति नहीं दी गई थी। इससे विभाग की आय बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। यात्रियों को भी दूसरे राज्य में जाने के लिए बसे बदलनी पड़ रही थी। इस सबको देेखते हुए प्रदेश सरकार ने बस सेवा की अनुमति दे दी है। इस बारे में आरएम केके शर्मा ने बताया कि इस बारे में मुख्यालय से निर्देश मिल गया है। बृहस्पतिवार से दिल्ली राज्य और शुक्रवार से हरियाणा और राजस्थान राज्य के लिए बसों का संचालन होना है। दिल्ली जाने वाली जो बसे कौशांबी बस अड्डे तक जा रही थी, अब वे सभी बसें दिल्ली के अंदर आनंद विहार और आईएसबीटी जाएंगी। उत्तराखंड के लिए अभी अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed