फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Internet service stopped at Meerut after violence in Delhi and Aligarg

मेरठ में अलर्ट जारी, आज शाम पांच बजे तक इंटरनेट सेवा बंद, पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

Tue, 17 Dec 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Dec 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Internet service stopped at Meerut after violence in Delhi and Aligarg
इंटरनेट सेवा बंद

दक्षिणी दिल्ली में हुए बवाल और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई घटना को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मंगलवार शाम (17 दिसंबर) तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद रहेंगी। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की शहर पर पैनी नजर रही। शहर और देहात में पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च किया। किसी भी स्थिति में निपटने के लिए आरएएफ को कॉल पर रखा गया है।  

विज्ञापन


लखनऊ से मेरठ जोन के सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। डीएम ने कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिले में 15 दिसंबर की रात्रि से 16 दिसंबर की रात्रि तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए थे। सोमवार रात जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। खुफिया विभाग भी पैनी रखे हुए है। धरना प्रदर्शन और जुलूसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। आला अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से सीसीएसयू, सभी निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर नजर रखे हुए हैं। जिन शिक्षण संस्थानों में दूसरे राज्यों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं वहां भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: अब बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस पर पथराव, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कहीं भी किसी तरह की भीड़ जमा न होने दी जाए। शहर में कोतवाली, देहली गेट, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक, लिसाड़ीगेट, मछेरान, लालकुर्ती, जाकिर कालोनी में पुलिस फोर्स गश्त पर रहा। देहात में मवाना, परीक्षितगढ़, अब्दुल्लापुर, किठौर और सरधना में सुरक्षा रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed