{"_id":"594ac1e64f1c1b12498b4898","slug":"international-yog-divas-flow-yog-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बही योग गंगा, जगह-जगह लगाए गए शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बही योग गंगा, जगह-जगह लगाए गए शिविर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में योग गंगा की अविरल धारा बही। सुबह 4.30 बजे से ही साधकों ने योग किया। कैलाश प्रकाश स्टेडियम, सीसीएसयू मैदान, सर्किट हाउस, विक्टोरिया पार्क, सूरजकुंड पार्क, कंपनी बाग, सैन्य इलाकों से लेकर गली- मोहल्लों के पार्कों और स्कूल-कॉलेज में योग किया गया। जनप्रतिनिधियों, आला अफसर, खिलाड़ियों से लेकर हर आम-ओ-खास योगमय नजर आया। ऊं ध्वनि ने बरसात के बीच पर्यावरण शुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जिला प्रशासन और आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में योग शिविर हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक अनुराग अरोड़ा ने शुभारंभ ओम प्रार्थना से किया। योग गुरु ने प्राणायाम, वज्रासन, धनुरासन, भुजंगासन, पदमासन, अनुलोम विलोम सर्वांगासन, हलासन, महामुद्रा, कपालभांति, भद्रासन का अभ्यास कराया। शिविर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, एडीजी आनंद कुमार, डीएम समीर वर्मा सीडीओ आर्यका अखौरी, सीएमओ डॉ. वीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसपी पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, अपर आयुक्त रणधीर सिंह दुहन, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर कुमार भूपेंद्र सिह, एसीएम गुलशन, अंकुर श्रीवास्तव, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यवीर त्यागी, मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सीएमएस डॉ. विभु साहनी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से डॉ. शिवकांत अग्रवाल, निकुंज गर्ग, मनीष श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र मोहन, सुजाता जैन, आकाश अग्रवाल, हरी लाटे, डॉ. सपना अग्रवाल, आरजी कॉलेज से आशा, अश्वनी, सिद्धार्थ, जतिन, दीपांशु, अभि, विभु, अखंड, नेहा, अनुपम, मोहित, वान्या, विदुषी, कनक, प्रशांत, इशा, मनुश्री, धीरज, नीरज, प्रणव, अदिति, मेहुल, रिम्पी, रितिका, प्रिया, जसमीत, अनिल, मीना व अदिल ने सहयोग दिया। खिलाड़ियों, कोच, क्लीन मेरठ टीम, एनएसएस कैडेट्स, एनसीसी कैडेट्स, नेहरु युवा केंद्र से समन्वयक आशु गुप्ता, आरएसओ आले हैदर, महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी, जैनब, डॉ. सपना अग्रवाल ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
माहेश्वरी मित्र मंडल ने मनाया योगदिवस
माहेश्वरी मित्र मंडल के सदस्यों ने सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सराय लालदास में योग दिवस मनाया। योग शिविर का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भट्टर, मंत्री नरेश माहेश्वरी ने किया। संयोजक अखिल मूंदड़ा रहे। माहेश्वरी परिवार के सदस्यों ने मिलकर योगाभ्यास किया। योग विज्ञान संस्थान के प्रदीप गुप्ता, अनिल गोयल, संत राम, देवेंद्र माहेश्वरी, नरेश माहेश्वरी, संजीव हरकूट, अखिल, राजीव, विशाल, प्रदीप टावरी, दीपक, अनुज, शशिकांत, श्याम केला, श्यौराज, मधु डांगरा, प्रगति, संजीव, आदित्य, मीना, इंद्रा, राज, मोना, गौरव टावरी, अखिल, नेरश डांग आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
थल सेना पाइन डिवीजन में मनाया योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के वीर जवानों ने भी योगाभ्यास किया। थल सेना की पाइन डिवीजन की ओर से शिविर में सैनिकों ने परिवार जनों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर श्री कुमार सेना मेडल रहे।
जगह-जगह लगाए गए शिविर
मोदीपुरम। भारतीय स्टेट बैंक की पल्हैड़ा शाखा द्वारा एटूजेड कालोनी में योग शिक्षिका रेणु और डॉ. नरेंद्र कुमार ने विभिन्न जानकारी दी। शाखा प्रबंधक गुलशन राय चोपड़ा, जगपाल सिंह मौजूद रहे। शील कुंज कॉलोनी में ओमनी बस हेल्थ केयर द्वारा योग शिक्षिका डॉ. सुप्रिया सोंधी ने योग की जानकारी दी। कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षक विनोद शर्मा ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. गया प्रसाद, डीएसडब्लू डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. अरविंद राणा मौजूद रहे। दयावती मोदी इंटरनेशनल में आचार्य राहुल पंवार ने जानकारी दी। प्रधानाचार्य रेणू अनेजा, मीनाक्षी चौहान आदि मौजूद रहे।