{"_id":"5b7a44eb42c7924632548f40","slug":"international-woman-player-threatens-to-attack-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को घर में घुसकर दी धमकी, मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी को घर में घुसकर दी धमकी, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ की अंतर्राष्ट्रीय रेसलर और राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर शीतल तोमर को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भावनपुर पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव पचगांव अमरसिंह पट्टी निवासी शीतल तोमर ने थाने पर दी तहरीर देकर बताया कि वह रविवार को अपने गांव सोनीपत से रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर लायी है। उसे गत एक सप्ताह से आधा दर्जन युवक गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय रेसलर और राजस्थान पुलिस में एसआई है शीतल
आरोप है कि बीते शुक्रवार उसके घर में गांव के ही आधा दर्जन युवक जबरन घुसे और उसे व उसके भाई को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे गए। इसकी शिकायत रेसलर ने हसनपुर चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह से की थी। शीतल ने बताया कि उसे आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। गांव के ही मनोज, दुष्यंत, अभिषेक, दीपक, नीटू और मोहित के खिलाफ मुकदमा किया गया है। शीतल राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मेरठ के एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर रिपोर्ट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामला गांव के आपसी विवाद का भी हो सकता है।