सचिन चौधरी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, हालत बिगड़ी मगर हौसला बाकी, कई खिलाड़ियों ने दिया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा नेता सचिन चौधरी की अनदेखी कर रहे हैं। देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को भी आज धरना देना पड़ रहा है। बुधवार को वह जिलाधिकारी कार्यालय का सपा कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों के साथ घेराव करेंगे। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विनोद जिटौली ने कहा कि हर मजलूम की लड़ाई भाकियू की लड़ाई है, वे सचिन के साथ हैं।
उप्र दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव गुलजार सैफी ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में कोटा और प्रोत्साहन राशि तय की जाए। सरकार पैरा नीति लागू करे।
सचिन चौधरी ने कहा कि वह अपनी मांग पर अटल हैं, खेल मंत्री धरना स्थल पर आएंगे, तभी धरना खत्म करेंगे। इस दौरान सचिन के साथ साथ कई खिलाड़ियों की हालत बिगड़ी लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा और खिलाड़ियों ने धरना जारी रखा।
क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष आज खेल मंत्री से मिलेंगे
सचिन चौधरी को खेल संस्था क्रीड़ा भारती का भी समर्थन मिला है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल त्यागी ने कहा कि सचिन चौधरी की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया जायेगा। बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष डा. संदीप त्यागी लखनऊ में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से मिलेंगे और उन्हें सचिन की मांगों से अवगत कराएंगे।