फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International gang busting online in the name of Paytm in saharanpur, ten arrested

यूपी: ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार, साढ़े चार लाख नकद बरामद

Sun, 01 Nov 2020 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 04:03 PM IST
सार

- इनमें दो नेपाली और बाकी शहर के रहने वाले हैं आरोपी
- आधार कार्ड, फर्जी सिम से आईडी बनाकर करते थे ठगी
- 1400 अकाउंट सीज कराकर 50 लाख रुपये फ्रीज कराए
- आरोपियों में एक कपड़ा व्यापारी और महिला भी शामिल

विज्ञापन
International gang busting online in the name of Paytm in saharanpur, ten arrested
गिरफ्तार आरोपियों के साथ सहारनपुर पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को पुलिस ने पेटीएम केवाईसी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह को पर्दाफाश करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूरे मामले की पूछताछ करने में जुटी है।

नगर कोतवाली और साइबर थाने की टीम ने पेटीएम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 10 शातिर बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं जबकि अन्य आरोपी सहारनपुर और दिल्ली के हैं। एक आरोपी कपड़ा व्यापारी भी है। लालच देकर लोगों के आधार कार्ड लेने के बाद फर्जी सिम से पेटीएम आईडी बनाकर ठगी का धंधा किया जा रहा था।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से साढ़े चार लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जबकि 1400 अकाउंट सीज कर करीब 50 लाख रुपये की रकम को फ्रीज कराया गया। आरोपियों के पास से एक कंप्यूटर, एक थंब स्कैनर, प्रिंटर, 24 मोबाइल फोन, 624 सिम कार्ड, 19 आधार कार्ड, 16 आधार कार्ड की छायाप्रति, चार पेटीएम डिवाइस, 20 बार कोड, एक मोहर और तीन बैग बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ठगी की सूचनाओं के आधार पर नुमाईश कैंप क्षेत्र में गौरव गुंबर उर्फ काकू के मकान में छापा मारा गया।

यहां से गिरोह के 10 बदमाशों गिरफ्तार किया गया। इन्होंने खुलासा किया कि फर्जी स्कीमों का लालच देकर लोगों की आईडी लेने के बाद पेटीएम आईडी बनाकर अब तक लाखों रुपये की ठगी की गई। इस गिरोह में दो सदस्य नेपाली और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।
 

आरोपी ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि गिरोह की महिला छमक्क छल्लों सहित अन्य सदस्य फर्जी स्कीम का नाम लेकर उनसे आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड जैैसे जरूरी दस्तावेज ले लेते थे। इसके बदले उन्हें 1000 रुपये दिए जाते थे।

इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी सिम लिए जाते थे और फिर उस सिम नंबर के आधार पर केवाईसी अपडेट कर नया एकाउंट बना लिया जाता था। इसके बाद अन्य लोगों को फर्जी स्कीमों और सट्टे में दुगुने पैसे का लालच देकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे। फर्जी सिम से अकाउंट एक्टिवेट करने में नेपाल के मूल निवासी और दिल्ली के रहने वाले आरोपी मदद करते थे। इसके बदले में उन्हें भी 5800 से 6000 रुपये प्रति केस मिलते थे।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
- कपड़ा व्यापारी हरदीप सिंह उर्फ गौरव बेदी, निवासी राधा विहार, नुमाईश कैंप, सहारनपुर
- अरशदीप उर्फ हन्नी बेदी निवासी राधा विहार, नुमाईश कैंप, सहारनपुर
- अमन पोपली निवासी न्यू गोपाल नगर, नुुमाईश कैंप, सहारनपुर
- गौरव गुंबर उर्फ काकू निवासी राधा विहार, नुमाईश कैंप, सहारनपुर
- अमन गर्ग निवासी भूतेश्वर मंदिर रोड, माधव विहार, हकीकतनगर, सहारनपुर
- सन्नी उर्फ तेजेंद्र सिंह निवासी पंजाबी बाग, हकीकतनगर सहारनपुर
- अंकित त्यागी निवासी गौशाला रोड, थाना मंडी सहारनपुर
- भानू भक्त पोडले पुत्र ठगेश्वर पोडले, निवासी अर्घातोष जिला अर्घाखाची, राज्य लुंबनी, नेपाल
हाल पता- फ्लेट नंबर 606, सिल्वर आर्च अपार्टमेंट, 22 नंबर फिरोजशाह रोड, थाना बाराखंभा, दिल्ली
- पदम राज सुबेदी पुत्र चेतनारायण सुबेदी निवासी ग्राम हुंगा, थाना सारंगा, जिला लुंबनी, नेपाल
हाल पता- फ्लेट नंबर 606, सिल्वर आर्च अपार्टमेंट, 22 नंबर फिरोजशाह रोड, थाना बाराखंभा, दिल्ली
- मुमताज उर्फ छमकछल्लो निवासी रमजानपुरा, सहारनपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed