फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International cricketer Bhuvneshwar Kumar's father dies in Meerut

सिर से उठा साया: क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, परिवार में दौड़ी शोक की लहर

Thu, 20 May 2021 05:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 May 2021 05:25 PM IST
सार

भारतीय स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का आज निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे। काफी समय से उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
International cricketer Bhuvneshwar Kumar's father dies in Meerut
भुवनेश्वर कुमार और उनके पिता का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। बताया गया कि उन्होंने अपने गंगानगर सी- पॉकेट आवास पर अंतिम सांस ली। वहीं उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


बता दें कि भुवनेश्वर कुमार के पिता पुलिस विभाग में थे और उन्होंने वीआरएस ले लिया था। वे मेरठ और मुजफ्फरनगर में तैनात रहे। बताया गया कि वे मूल रूप से बुलंदशहर निवासी थे। 63 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे उनके पिता किरनपाल सिंह की हालत गंभीर चल रही थी। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिवार उन्हें गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले आए थे। पिछले कई महीनों से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स व नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के डॉक्टरों के निर्देशन में इलाज जारी रहा। गंभीर हालत में भी किरनपाल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी। भुवी सर्वाधिक वोट पाकर प्लेयर ऑफ द मंथ चुने भी गए थे। इससे पिता बहुत खुश हुए थे।


दिल्ली व नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी। जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। लेकिन दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं।

घर पर ही कर रहे थे पिता की सेवा
भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे। चर्चा है कि भुवी की पत्नी गर्भवती हैं। भुवनेश्वर जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed