{"_id":"6068983be8ac10110d1be352","slug":"inter-state-vehicle-thief-gang-arrested-changing-engine-and-chassis-number-used-to-sell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित 13 गिरफ्तार, इंजन व चेसिस नंबर बदल फर्जी आरसी तैयार कर बेचता था गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित 13 गिरफ्तार, इंजन व चेसिस नंबर बदल फर्जी आरसी तैयार कर बेचता था गाड़ी
Sat, 03 Apr 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:02 PM IST
सार
- चोरी की दस कार, दस बाइक बरामद
- गैंग के 13 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
- गैंग को दबोचने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
बिजनौर में स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित 13 को दबोच लिया है। गैंग के सदस्य वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी आरसी तैयार करके बेच देता था। गैंग के पास से पुलिस ने चोरी की दस कार, दस बाइक बरामद की है। एसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्वाट टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने नगीना रोड चक्कर चौरोहे से मेरठ जिले के मवाना थाना के मोहल्ला काबली गेट हाल निवासी परीक्षितगढ़ थाने के गांव सिखेडा निवासी महेंद्र उर्फ घोडा, हापुड़ जिले के गांव गोयना निवासी दीपक सैनी, बिजनौर जिले के हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी दीपक उर्फ सचिन, नूरपुर थाने के गांव अब्दुल रहमापुर पुरैना निवासी ऋषभ उर्फ छोटृ को चोरी की चार कार, एक तमंचा, चाकू के साथ दबोचा।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर झालू रोड से मेरठ जिले के मवाना थाने के गांव भैंसा निवासी शाहिद पुत्र हनीफ, मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मरेहम्मद शाहिद, हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने के मोहल्ला बाहर किला निवासी मनव्वर, धामपुर थाने के गांव सरकडा चकराजमल निवासी शहजाद, चांदपुर थाने के गांव कमालपुर निवासी अमित त्यागी, हापुड जिले के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला ठाकुरोवाला निवासी अंकित ठाकुर नौने मणिपुर के थाना खोउपुम के गांव बिटियांग लाफोक निवासी फुंगानगम, वेस्ट मणिपुर के जिला इंफाल के थाना वानगोई के गांव ओइनम साओमबंग निवासी नवाज खान व राजस्थान के थाना मनोहर जयपुर के गांव नवलपुर निवासी जयराम को दबोचा है।
विज्ञापन
इस गैंग से चोरी की दस बाइक व दस कार बरामद की गई है। महेंद्र उर्फ घोडा गैंग का सरगना है। यह फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। पकड़े गए गैंग ने पुलसि को बताया कि महेंद्र उर्फ घोडा अपने साथियों के साथ वाहन चोरी करता है। गाडी की डेंटिग, पेंटिग करने के बाद उनके रजिस्ट्रेशन, इंजन, चेसिस नंबरों को बदलकर नई फर्जी आरसी तैयार करके अपने साथियों की मदद से मणिपुर, राजस्थान, यूपी में बेचते हैं।
जो गाड़ी ज्यादा पुरानी हो जाती है, उसे गांव चकराजमल सरकडा निवासी शहजाद की गैराज में कटवा देते हैं। पुरानी कार 25 हजार, नई एसयूवी तीन से चार लाख, बाइक पांच से दस हजार रुपये में बेचता है। एसपी न गैंग को दबोचने वाली टीम में शामिल स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार शर्मा, दरोगा संजय कुमार, शहर कोतवाल राधेश्याम दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही अरविंद समेत पूरी टीम टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। महेंद्र घोडा पर 32, दीपक सैनी पर 18, सचिन पर 12 मुकदमे दर्ज है।