{"_id":"5e02ba0e8ebc3e878e3827ab","slug":"intelligence-surveillance-as-brick-and-stones-deposited-on-many-roofs-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग का इनपुट, ड्रोन से इन इलाकों की निगरानी कराने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग का इनपुट, ड्रोन से इन इलाकों की निगरानी कराने को कहा
Wed, 25 Dec 2019 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में उपद्रव और छह लोगों की मौत होने के बाद भी उपद्रवी बाज आने को तैयार नहीं हैं। खुफिया विभाग को इनपुट मिला है। जिसमें उपद्रव से प्रभावित इलाकों और लिसाड़ी गेट कई क्षेत्रों में कई छतों पर ईंट पत्थर जमा होने की बात कही गई है। इसकी निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने को कहा गया है। लेकिन पुलिस साहस नहीं जुटा पा रही हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग ने जो इनपुट दिया है, उसके अनुसार कई उपद्रवी फिर से उपद्रव करने करने की फिराक में है। उनकी पूरी तैयारी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोग फिर से उपद्रव कराने के लिए आमादा हैं। बताया गया कि कई घरों की छतों पर ईंट पत्थर पहुंचाए गए हैं। ताकि पुलिस प्रशासन पर पथराव किया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस भी ऐसा कोई कदम उठाने से बच रही है, जिससे उपद्रवियों को फिर से मौका न मिल जाए। पुलिस लोगों को विश्वास में लेकर उपद्रवियों को चिह्नित करने में लगी है। उपद्रवियों की योजना के बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लिसाड़ीगेट आ रहे है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मंगलवार सुबह ही हो गई थी। इसको देखते लिसाड़ी गेट के लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। तभी उन्हें जानकारी मिली कि दिल्ली रोड स्थित परतापुर में दोनों नेताओं को रोक दिया गया है। पुलिस उनको लिसाड़ीगेट नहीं आने दे रही है।
इसको लेकर लोगों ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया। गली-मोहल्ले से लोगों की भीड़ खत्ता रोड पर आ गई। नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों ने अधिकारियों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि पुलिस-प्रशासन जानबूझकर बवाल करा रहा है।
इसको लेकर लोगों ने आक्रोश जताना शुरू कर दिया। गली-मोहल्ले से लोगों की भीड़ खत्ता रोड पर आ गई। नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों ने अधिकारियों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि पुलिस-प्रशासन जानबूझकर बवाल करा रहा है।