फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   instructions for setting up second waste disposal plant

दूसरा कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के निर्देश

Sat, 11 Jul 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
instructions for setting up second waste disposal plant
नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने गांवड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम द्वारा गांवड़ी में लगाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करने के लिए नोडल अधिकारी एवं आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद शुक्रवार को गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पहुंचे। वहां उन्होंने नगर आयुक्त से कूड़ा निस्तारण प्लांट की कार्यप्रणाली जानी। वहीं, शीघ्र ही दूसरा प्लांट लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट समय की जरूरत है। इसीलिए इस पर अच्छा काम किया जाना चाहिए। नगर निगम ने गांवड़ी स्थित डंपिंग ग्राउंड पर प्रतिदिन डेढ़ सौ मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित करने का प्लांट लगाया हुआ है। इसके माध्यम से कूड़े से आरडीएफ यानी प्लास्टिक, लकड़ी, लोहा एवं पॉलिथीन आदि को अलग किया जा रहा है। वहीं, खाद भी निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद को बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट के माध्यम से निकाले जा रहे आरडीएफ को बराल स्थित एक प्लांट को दिया जा रहा है। इसमें आरडीएफ से मीथेन गैस और मीथेन गैस से एक किलोवाट बिजली बनाने का काम चल रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर जमा हजारों मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित किया जा चुका है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। इनके साथ सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, इंद्र विजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed