फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instead of sealing the house in hotspot, Daroga locks the street gate daily in meerut

हाॅटस्पाट में दरोगा की मनमानी, रोजाना गली के गेट पर लगा देता है ताला

Tue, 21 Jul 2020 09:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2020 09:03 PM IST
सार

  • 10 दिनों से गली के गेट पर ताला लगाकर चला जाता है दरोगा, कोई सुनवाई नहीं
  • - सुभाष नगर गली नंबर 8 का मामला, गली की संक्रमित महिला भी हो चुकी स्वस्थ 

विज्ञापन
Instead of sealing the house in hotspot, Daroga locks the street gate daily in meerut
meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र की सुभाष नगर गली आठ के लोग एक दरोगा की मनमानी से परेशान हैं। इस गली की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। लेकिन घर को सील करने के बजाय यह दरोगा रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है। यह सिलसिला 10 दिनों से चल रहा है। खास बात यह है कि संक्रमित महिला कोरोना को मात दे चुकी है। लेकिन उसके बावजूद गली नहीं खोली जा रही है। मंगलवार को लोगों ने दरोगा के खिलाफ हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित लोगों ने बताया कि महिला का मकान गली में सबसे बाद में है। यह महिला 10 जुलाई को संक्रमित मिली थी। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही और अब स्वस्थ होने पर अपने घर में रह रही है। लेकिन उसके बावजूद दरोगा विमल सैनी रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पहले साथ में पी शराब, फिर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गली में 55 लोग रहते हैं। जिनमें अधिवक्ता, बैंक कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग से भी हैं। लोगों के अनुसार दरोगा से विवाद भी हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी वह सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को स्थानीय लोगों अधिवक्ता मनोज कुमार, नमन कुमार, धीरज कुमार, सरोज, लज्जाराम, कृष्ण अवतार, ऋषिपाल, रेनू आदि ने दरोगा के खिलाफ हंगामा किया। 


परेशानी का भी समाधान नहीं
लोगों के अनुसार हॉटस्पॉट का 200 मीटर का नियम है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को दूध, सब्जी या आवश्यक वस्तुओं की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन 10 दिन से यहां पर किसी परेशानी का समाधान नहीं किया गया है।
 
फोर्स की कमी पर लगाया ताला
सुभाष नगर में गली नंबर-8 मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हॉटस्पॉट है। फोर्स की कमी होने के चलते दरोगा ताला लगा देते हैं। हॉटस्पॉट में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य सभी लोगों के आवागमन पर पूरी तरीके से रोक रहती है। -संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed