फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector wife said implicated my husband

दरोगा की पत्नी बोली, मेरे पति को फंसाया

Sat, 23 Oct 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Inspector wife said implicated my husband
दरोगा की पत्नी बोली, मेरे पति को फंसाया
विज्ञापन

मेरठ। एसएसआई अरुण कुमार की पत्नी आरती दिवाकर शुक्रवार को अपने पति के बचाव में उतर आई। उसने कहा कि पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ब्लैकमेलर है। महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी मीडिया के सामने पेश किए। आरती ने कहा कि गाजियाबाद में तैनात दरोगा अंकित उसके पति को महिला के पास ले गया था। दारोगा की जांच होनी चाहिए, जिसने षड्यंत्र के तहत पति को फंसाया।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी आरती दिवाकर ने शुक्रवार को देवपुरी स्थित गीता एंक्लेव में प्रेस कांफ्रेंस की। आरती ने कहा कि उसके पति यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं और हस्तिनापुर थाने में तैनात हैं। सरस्वती लोक की एक महिला उसके पति को दो साल से ब्लैकमेल कर रही थी। आठ अक्तूबर को महिला ने फोन करके 15 लाख रुपये मांगे। महिला ने कहा कि 28 लाख रुपये का फ्लैट खरीद रही है, जिसके लिए 15 लाख की जरूरत है। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जबकि महिला पति से छह लाख रुपये वसूल चुकी थी। आरती ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो दस साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

दरोगा अंकित पर उठे सवाल
आरती का कहना है कि दरोगा अंकित पहले से महिला के संपर्क में था। अंकित ने ही उसके पति को महिला के घर बुलाया था और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed