यूपी: दरोगा का बेटा गैंग बनाकर करता है गुंडागर्दी, नाबालिग छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
- सर्किट हाउस में किशोर को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल
- कनपटी पर ताना तमंचा, बेसबॉल बैट, बेल्ट और जूतों से पीटा, गैंग में हैं 15-20 युवक
विस्तार
सिविल लाइन इलाके में इस गिरोह का आतंक है। लाठी-डंडों के साथ अवैध असलहों से ये लैस रहते हैं। सोमवार को दरोगा के बेटे और उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गिरोह की गुंडागर्दी सार्वजनिक हुई है।
यह है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दरोगा मनोज कुमार का इकलौता बेटा मोहित उर्फ गोलू है। मोहित व उसके कई साथी एक नाबालिग छात्र को पकड़कर सर्किट हाउस लाते हैं। मोहित पहले छात्र से पूछताछ करता है और फिर मोहित और उसके साथी छात्र को बेहरमी से पीटने लगते हैं।
मुक्के और लाठी डंडों की उस पर बरसात शुरू हो जाती है। छात्र अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहता है, लेकिन वे नहीं माने। छात्र के मुंह पर पेशाब तक करने की कोशिश की जाती है।
गुंडागर्दी करने वाला एक युवक दरोगा का बेटा बताया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कानून सबके लिए एक है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/