फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector removed in case of indecency with BJP leader, charge of six inspectors changed

Meerut News: भाजपा नेता से अभद्रता मामले में इंस्पेक्टर हटाए, छह दरोगाओं का कार्यभार बदला

Fri, 19 Jul 2024 06:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Inspector removed in case of indecency with BJP leader, charge of six inspectors changed
मेरठ। शिकायत वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी ने गंगानगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को चार्ज से हटा दिया। उनको अपराध शाखा विवेचना सेल में भेज दिया गया है। कुलदीप सिंह पर भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप लगाए थे। इसके अलावा कई दूसरे प्रकरण में उनकी शिकायत मिली थी। इस मामले में दरोगा प्रशांत मिश्रा को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

गंगानगर थाने से हटाए गए विष्णु शर्मा को गंगानगर थाने का अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध बनाया गया है। पुलिस लाइन से योगेश शर्मा को कंकरखेड़ा थाने में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा जोगेंद्र सिंह को परतापुर की मोहिउद्दीनपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। दरोगा सतीश कुमार को पुलिस लाइन से मेडिकल थाने की यूनिवर्सिटी चौकी का प्रभारी बनाया है। दरोगा अरुण मलिक को पुलिस लाइन से सिविल लाइन की हाशिमपुरा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरोगा रामनरेश को पुलिस लाइन से सिविल लाइन की कचहरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा भूपेंद्र कुमार को गंगानगर थाने से कांवड़ सेल में भेजा गया है। दरोगा इंद्रेश विक्रम सिंह को हस्तिनापुर थाने से जम्बूद्वीप चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने की थी कार्रवाई की मांग
गंगानगर बी ब्लॉक निवासी नेमू पंडित भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री हैं। नेमू पंडित ने आरोप लगाए थे कि शनिवार रात 11 बजे इनर रिंग रोड पर बाइक सवार गंगानगर मंडल के मंत्री अभय पांडे को सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। अभय के फोन करने पर नेमू पंडित मौके पर चले गए। सीओ ने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट रहे अंकों को लेकर आपत्ति जताई। सीओ ने नेमू से आने का कारण पूछा तो उन्होंने अपना परिचय दे दिया। आरोप है कि इस पर सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि यहां नेतागिरी नहीं चलेगी।
बहस होने के बाद नेमू ने कैंट विधायक को फोन कर जानकारी दी। सीओ के कहने पर दरोगा प्रशांत मिश्रा ने गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर नेमू और उसके साथी को गाड़ी में बैठा लिया। नेमू का आरोप था कि सीओ ने कहा कि जब तक तेरे विधायक आएंगे तू जेल में होगा। अगर पैर पकड़कर माफी मांगेगा तो छोड़ देंगे। इस मामले को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मिले थे।


सीओ जा चुकी हैं छुट्टी पर
इस मामले में सीओ नवीना शुक्ला ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए एसएसपी को छुट्टी का आवेदन पत्र दे दिया था। उन्होंने लिखा था कि नेमू ने उनके साथ बदसलूकी की। वे गलत आरोप लगा रहे हैं। वे जांच होने तक छुट्टी पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed