फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector driving fast cars, and eight people collided with

दरोगा ने दौड़ाई कार, थाने की जीप सहित आठ लोगों को मारी टक्कर

Fri, 31 Aug 2018 05:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 31 Aug 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Inspector driving fast cars, and eight people collided with
थाने में आरोपी दरोगा और मौके पर खड़ी उसकी कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में दिल्ली रोड पर बुधवार रात के खूनी कंटेनर का कहर लोगों के जेहन से उतरा नहीं कि एक दरोगा ने अमेज गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। दरोगा ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। तीन कारों के बाद कंकरखेड़ा थाने की जीप भी ठोक दी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दरोगा को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


यह मामला एसएसपी ऑफिस के सामने का है जहां दरोगा ने होंडा अमेज गाड़ी दौड़ाई। एसएसपी ऑफिस के सामने खड़ी कंकरखेड़ा थाने की जीप में पीछे से टक्कर मार दी। जीप में बैठे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा और उनके साथ पुलिसकर्मियों ने दरोगा को पकड़ लिया। तीन गाड़ियों और आठ लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने इंस्पेक्टर से बताया कि यह दरोगा उनको टक्कर मारकर भागा है। जिसमें एक बच्ची सहित तीन लोगों को चोट लगी है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक दरोगा ने खुद का नाम राहुल कुमार बताया। जिसकी पोस्टिंग सहारनपुर पुलिस लाइन में होना बताया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को फोन किया। जिस पर सिविल लाइन थाने की पुलिस दरोगा को पकड़कर ले गई। दरोगा के नशे में होने की चर्चा के चलते दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। लेकिन शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। सवाल उठता है कि दरोगा नशे में नहीं थे तो उसने ऐसा क्यों किया। तीन गाड़ियों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। आठ लोगों को टक्कर मारी। दरोगा की शिकायत पीड़ित लोगों ने इंस्पेक्टर से की। तब जाकर इंस्पेक्टर ने उसको पकड़ा। 

क्या पुलिस ऐसा करेगी
घायल लोगों को पता चला कि होंडा अमेज चलाने वाला यूपी पुलिस का दरोगा है। जिससे सुनकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि पुलिस भी ऐसा करेगी तो कौन सुरक्षित रहेगा। इस मामले की गंभीरता से जांच भी हो। ताकि फिर से कोई पुलिसकर्मी ऐसी घटना न करे। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दावा किया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed