फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector died of heart attack in Ganganagar

गंगानगर में दरोगा की हार्टअटैक से मौत

Wed, 06 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Inspector died of heart attack in Ganganagar
गंगानगर में दरोगा की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

मेरठ/गंगानगर। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सत्येंद्र कुमार चौधरी (35) की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। गंगानगर डिफेंस कॉलोनी में एक पेड़ नीचे उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के पिसावा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार चौधरी पुत्र मोहनपाल सिंह 2015 में यूपी पुलिस में बतौर एसआई भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। ढाई साल पहले उनकी शादी हुई थी। पत्नी अंजलि बुलंदशहर के अरनिया थाने में सिपाही हैं। दरोगा परिवार के साथ गंगानगर बी ब्लॉक में रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10:40 बजे वह घर से मवाना रोड के लिए निकले थे। डिफेंस कॉलोनी के सामने एक पेड़ नीचे उनका शव मिला। इंस्पेक्टर गंगानगर बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत हार्टअटैक से मानी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
दरोगा सत्येंद्र कुमार के पिता किसान हैं। उनकी मौत की सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी मोर्चरी पहुंचे। पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल था। अंजलि के भाई राज चौधरी ने बताया कि दरोगा की डेढ़ साल की बेटी और एक माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया
दरोगा की मौत के बाद एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी डॉॅ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही आदि ने दुख व्यक्त कर संवेदना जताई।

इंसेट====
पैतृक गांव में होगा दरोगा का अंतिम संस्कार
गहलऊ (अलीगढ़)। दरोगा सतेंद्र सिंह की मौत से गांव गदाखेड़ा पिसावा में उनकी मां पुष्पा देवी, दादी केतकी देवी और बहन रजनी समेत परिजन गमजदा हैं। भाई हरेंद्र सिंह और महिपाल शव लेने मेरठ रवाना हो गए हैं। दरोगा का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा। सतेंद्र सिंह पांच भाई थे। एक भाई धर्मेंद्र सिंह सीआईएसएफ में एसआई हैं। दो भाई हरेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र सिंह क्लीनिक चलाते हैं। सबसे छोटे महिपाल ने 12वीं की परीक्षा पास की है। दरोगा के पिता डॉक्टर हैं। बरेली में उनका क्लीनिक है। दरोगा की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed