फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspection of mahrishi durvasa rishi tapowan talab

महर्षि दुर्वासा ऋषि तपोस्थली तालाब का सर्वेक्षण शुरू

Tue, 25 Feb 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
inspection of mahrishi durvasa rishi tapowan talab
फिरोजपुर तालाब सर्वेक्षण करता टीम का सदस्य। - फोटो : BHESUMA
बहसूमा। धरोहर के कायाकल्प के इंतजार की खबर अमर उजाला के सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सैफपुर फिरोजपुर के सौंदर्यीकरण के लिए सोमवार को पर्यटन विभाग की टीम ने सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर, महर्षि दुर्वासा ऋषि की तपोस्थली तालाब का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार से सैफपुर फिरोजपुर की प्राचीन धरोहर के कायाकल्प के लिए बजट मिला है। सोमवार को सैफपुर फिरोजपुर स्थित महर्षि दुर्वासा ऋर्षि की तपोस्थली के कायाकल्प के लिए पर्यटन विभाग द्वारा सर्वेक्षण के लिए टीम भेजी गई। सर्वेक्षण टीम प्रभारी विष्णु रुहेला व राकेश कुमार ने बताया कि चौहान एंड चौहान एसोसिएट्स गंगानगर मेरठ सर्वे कंपनी से पर्यटन स्थल का सर्वे कराया जा रहा है। सैफपुर के पर्यटन विकास के लिए लाखों रुपये की लागत से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग टीम मेरठ की सीमा वर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों एवं मंदिरों के अध्यक्ष तथा महंत की विशेष बैठक शीघ्र होगी। शासन द्वारा ऐतिहासिक धरोहर एवं मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, विकास बंसल, इलम सिंह, रकम सिंह, सनी नेता, रूपेश, ललित राणा व दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन

पिता ने शराब पीने से रोका तो लगा ली फांसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव में पिता ने बेटे को शराब पीने से रोका तो रविवार रात में फांसी लगा ली। परिजनों को सुबह कमरा नहीं खुलने पर पता चला तो उनके होश उड़ गए। उसका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस संबंध में पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed