{"_id":"5b7c6ad042c79246773ea59e","slug":"insaaf-ke-liye-janaakrosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए जनाक्रोश, थाली गैंग का मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए जनाक्रोश, थाली गैंग का मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को जलाने वाले मुख्य आरोपी रोहित कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए जनाक्रोश भड़क उठा। थाली गैंग ने नगर में मार्च निकाला तो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने देवी मंदिर पर जाम लगाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, दीवारों पर पोस्टर लगाकर आर्थिक मदद की मांग की गई। भाजपा विधायक संगीत सोम ने बताया कि मुख्यमंत्री से उनकी फोन पर बात हो गई है। मुख्यमंत्री ने परिवार की मदद व दरिंदों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
सरधना में विगत 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर, रैली निकालकर और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कम से कम फांसी की सजा की मांग के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और गंभीर रूप से झुलसी छात्रा के उपचार की मांग की।
अतुल शर्मा व डॉ. नीरा तोमर के नेतृत्व में थाली गैंग संस्था की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ सरधना नगर में रैली निकाली और थाने व तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। थाने पर इंस्पेक्टर व तहसील में एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक स्थगित
नगर पालिका में मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक भी धरना प्रदर्शन में एसडीएम के व्यस्त होने के कारण स्थगित कर दी गई। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी के नेतृत्व में एसडीएम व एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी व सभासद मौजूद रहे। देवी मंदिर पर राष्ट्रीय करणी सेना के पश्चिमी यूपी प्रदेश के प्रभारी ब्रिजेश राणा व जिलाध्यक्ष अनुराग सोम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया गया।
जाम में फंसा टैंकर
जाम में पेट्रोल का टैंकर फंसने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मशक्कत कर उसे वहां से निकलवाया। पुलिस को डर था कि कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे दे। जाम के दौरान मार्ग से होकर गुजर रहे राहगीरों से भी करनी सेना के पदाधिकारियों की झड़पें हुई। करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दो दिन का अल्टीमेटम
करणी सेना ने केस में कार्रवाई को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। नहीं तो देशभर में बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ ही क्षेत्रीय विधायक व सांसद के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इस दौरान सपाइयों ने भी विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की। ललित गुर्जर व अमन गुप्ता भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
इलाके में पोस्टर लगाए
लोगों ने बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए सरधना इलाके में दीवारों पर पोस्टर लगाए हैं। कहा कि बिटिया को मनचलोें ने परेशान किया था। विरोध किया तो उसे घर में घुसकर जला दिया। पोस्टरों में दरिंदों को फांसी हो की बात लिखी है। इस मामले में लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, पीड़ित छात्रा की हालत में कोई सुधार नहीं है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मुख्य आरोपी चढ़ा हत्थे
इस मामले का मुख्य आरोपी रोहित पुत्र गजराज मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दो नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन आरोपी जेल में हैं।