फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inquary set up after complain to chief mimister

सीएम से शिकायत के बाद जांच बैठाई

Mon, 09 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
inquary set up after complain to chief mimister
सरधना। आजादनगर निवासी मेहराजुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन ने हाल ही में सीएमओ एवं पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उसकी पत्नी सलमा कुछ महीने से बीमार चल रही है। बीती दो जून को उसकी पत्नी को कंकरखेड़ा स्थित चिकित्सक के पास ले गए थे। उसने मोदीपुरम के एक अस्पताल जे जाने की सलाह दी थी। जहां अस्पताल में चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया था। जांच के नाम पर उसका काफी धन खर्च करा दिया। इतना ही नहीं उनकी बिना अनुमति के एंज्योग्राफी भी की। इस सबके बावजूद तबीयत बिगड़ गई। वहीं, पैर में इंफेक्शन हो गया। जिसके चलते पैर काटने की नौबत आ गई। उसकी पत्नी तीन महीने से बिस्तर पर है। मेराजूददीन की शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ डॉ. एसके शर्मा ने मामले की जांच बैठा दी है। इस मामले में आरोपी डाक्टर एवं पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए 11 सितंबर अपने कार्यालय में बुलाया है। जिससे कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed