फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Input of violence on Holi in western UP, strict instructions from CM Yogi

पश्चिमी यूपी में होली पर हिंसा का इनपुट, सीएम योगी के कड़े निर्देश, अधिकारी खंगाल रहे पुराना रिकॉर्ड

Wed, 04 Mar 2020 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Input of violence on Holi in western UP, strict instructions from CM Yogi
ssp meerut, Ajay sahani - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को देखते इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती होगा। होली पर हिंसा होने का इनपुट खुफिया विभाग ने दिया है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। वेस्ट यूपी में सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पुलिस अफसरों से होली पर तैयारियों की जानकारी ली। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीएए का विरोध करने वालों को नजरबंद किया जाएगा। अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ लोग होली के रंग में भंग डालने की कोशिश करेंगे। इसके चलते शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें एसपी सिटी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सीओ और थानेदार स्थानीय दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाने की अपील करेंगे। आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट और वीडियो की रोकथाम के लिए साइबर क्राइम सेल अलर्ट है। 
विज्ञापन


सक्रिय हैं हिंसा करने वाले
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बार होली पर हिंसा करने वाले सक्रिय हैं, जिन पर पुलिस की पैनी नजर है। होली पर कोई उन्माद न हो, इसको लेकर आला अधिकारी पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली का रिकॉर्ड खंगाला  
होली पर कब और कहां-कहां विवाद हुआ, इसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जहां-जहां होली पर विवाद हुआ है, वहां पुलिस और स्थानीय लोगों की बैठक होंगी। पुराने विवाद के चलते कोई अप्रिय स्थिति नहीं होनी चाहिए। सीएए का विरोध करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश 
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने मंगलवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि होली का त्योहार हर सूरत में सकुशल मनाया जाए।


सीएए का विरोध करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसें। पुलिस प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने होली पर होने वाले पुराने विवादों की जानकारी ली। कहा कि कुछ शरारती तत्व होली पर हिंसा करने का भी प्रयास करेंगे। जिस पर पुलिस प्रशासन को सख्त होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed