फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innova driver crushed a five-year-old girl, demolition, driver beaten

इनोवा ने पांच साल की बच्ची को कुचला, तोड़फोड़, चालक को किया अधमरा

Sun, 12 Nov 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Innova driver crushed a five-year-old girl, demolition, driver beaten
मासूम बच्ची को कुचला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ईव्ज चौराहे के पास पूर्वा अहिरान में एक  इनोवा गाड़ी के चालक ने पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इनोवा में तोड़फोड़ करके आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने ड्राइवर को लोगों से बचाकर उसको थाने भिजवाया और शव पोस्टमार्टम भेजा। 

विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के पूर्वा अहिरान निवासी सफाई कर्मचारी कुलदीप की पांच साल की बेटी दिशा मोहल्ले में खेल रही थी। मोहल्ले में राजपाल के यहां भात का कार्यक्रम था। जहां नहटौर, बिजनौर से आठ लोग इनोवा से आए थे। इसी दौरान चालक इनोवा पीछे हटाकर मोड़ रहा था। तभी इनोवा ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई गई। 
विज्ञापन


बच्ची की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चालक को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी लगने पर कोतवाली, देहली गेट और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे कर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह ने बताया कि चालक हसरत निवासी बेगराजपुर नहटौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : शादी वाले घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घायलों की तस्वीरें देख सहम जाएंगे

चिल्लाते रहे लोग, नहीं लगाया ब्रेक

Innova driver crushed a five-year-old girl, demolition, driver beaten
पीड़ित के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक जब गाड़ी बैक कर रहा था तो पीछे बच्ची को खेलते देखकर काफी शोर भी मचाया था। लेकिन चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय स्पीड दे दी। जिसके चलते गाड़ी का पहिया बच्ची के पेट से उतरते चला गया। लोगों के अनुसार हड़बड़ाहट में वहां से गाड़ी लेकर नहीं भागा। नहीं तो दूसरे लोग भी चपेट में आ सकते थे।

पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें

सबक नहीं लेती पुलिस 
पांच माह पहले ईव्ज चौराहे पर एक गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। ठीक इसी तरह से यह घटना हुई है। सूचना देने के बावजूद भी पुलिस आधे घंटे के बाद पहुंची, तब तक लोग गाड़ी में तोड़फोड़ कर चुके थे। हालांकि कुछ लोगों ने समझदारी का परिचय देते चालक को भीड़ से बचाया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed