फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innocent two-year-old girl meets a tragic end while playing.

Meerut News: खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई दो साल की मासूम

Fri, 17 Jul 2026 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 17 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Innocent two-year-old girl meets a tragic end while playing.
बहसूमा। दो साल की मासूम गीतांशी की फाइल फोटो
मोड़ कला गांव में पानी से भरे दो फीट गहरे ड्रम में डूबने से बच्ची की मौत, घर की इकलौती संतान थी
विज्ञापन

मां को लगी झपकी, जागने पर ड्रम में डूबी मिली बच्ची
गमगीन माहौल में हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़ कलां में शुक्रवार दोपहर पानी से भरे करीब दो फीट गहरे ड्रम में डूबने से दो वर्षीय बच्ची गीतांशी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मौजूद बच्ची की मां को झपकी लग गई। आंख खुली तो बेटी ड्रम में डूबी मिली।
परिजनों के अनुसार घर में दोपहर के समय कवींद्र की पत्नी निकेता और दो वर्षीय बेटी गीतांशी अकेली थी। इस बीच निकेता को झपकी लग गई। इस दौरान संभवत: गीतांशी खेलती-खेलती घर में रखे पानी से भरे दो फीट गहरे ड्रम के पास चली गई और उसमें डूब गई। कुछ देर बाद निकेता की आंख खुली तो गीतांशी नहीं मिली। तलाश करने पर उसने ड्रम में देखा तो गीतांशी उसमें डूबी हुई थी।
विज्ञापन

परिजन तत्काल बच्ची को बाहर निकालकर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। देर शाम परिजनों ने नम आंखों से पास के श्मशान घाट में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दुख माहौल है। अंतिम संस्कार के समय मौजूद लोगों की आंखें नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले हुई शादी
कवीन्द्र और निकेता की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। दो वर्षीय गीतांशी उनकी इकलौती संतान थी। इकलौती बेटी की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया था। ग्रामीण भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे थे।

छोटे बच्चे वाले घरों में इन बातों का रखें ध्यान
-घर में छोटे बच्चों पर नजर रखें, सोना नहीं चाहिए
-काम में व्यस्त हों तो बच्चों को पास में ही रखें
-ड्रम के आसपास कोई या मेज या कुर्सी आदि न रखें
-पानी से भरे ड्रम को बाथरूम में रखें और उसे बंद रखें
-ड्रम या बाल्टी को भारी वस्तु से ढककर रखना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed