{"_id":"61a380fd810443293c48d848","slug":"innocent-died-in-a-bucket-full-of-water-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही ने ली जान: पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही ने ली जान: पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 28 Nov 2021 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना
संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:49 PM IST
सार
मेरठ में परिजनों की लापरवाही से मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में खेलते समय अचानक गिरने से मजदूर की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर निवासी भीम सिंह मजदूरी करता है। रविवार दोपहर भीम सिंह व उसकी पत्नी किसी काम से खेत पर गए थे। उसकी साल की बेटी नव्या अपने छोटे-छोटे दो भाइयों के साथ घर में थी। घर में खेलते समय वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में नव्या गिर गई। खेत से लौटने पर जब भीम सिंह व उसकी पत्नी ने बेटी को पानी की बाल्टी में अचेत पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी को बाल्टी से निकालकर नगीना के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पांच महीने पहले भी नगीना में हुआ था ऐसा ही हादसा
परिजनों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में पड़ने का नगीना में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 12 जुलाई को नगर के मोहल्ला पंजाबियान में भी कुछ इसी तरह दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई थी। एक व्यापारी के डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की पानी से भरे प्लास्टिक के टब में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन