फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   innocent died in a bucket full of water in Meerut

लापरवाही ने ली जान: पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 28 Nov 2021 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना
संवाद न्यूज एजेंसी, नगीना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

मेरठ में परिजनों की लापरवाही से मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घर में रखी पानी से भरी बाल्टी में खेलते समय अचानक गिरने से मजदूर की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
innocent died in a bucket full of water in Meerut
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम तुखमापुर निवासी भीम सिंह मजदूरी करता है। रविवार दोपहर भीम सिंह व उसकी पत्नी किसी काम से खेत पर गए थे। उसकी साल की बेटी नव्या अपने छोटे-छोटे दो भाइयों के साथ घर में थी। घर में खेलते समय वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में नव्या गिर गई। खेत से लौटने पर जब भीम सिंह व उसकी पत्नी ने बेटी को पानी की बाल्टी में अचेत पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी को बाल्टी से निकालकर नगीना के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पांच महीने पहले भी नगीना में हुआ था ऐसा ही हादसा
परिजनों की लापरवाही से मासूमों की जिंदगी खतरे में पड़ने का नगीना में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 12 जुलाई को नगर के मोहल्ला पंजाबियान में भी कुछ इसी तरह दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई थी। एक व्यापारी के डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की पानी से भरे प्लास्टिक के टब में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed