फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innocent death by drowning in a drum filled with water

पानी से भरे ड्रम में डूबकर मासूम की मौत

Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Innocent death by drowning in a drum filled with water
पानी से भरे ड्रम में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के बड़का गांव में घर के आंगन में खेल रहा दस माह का बच्चा पानी से भरे ड्रम में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

बड़का गांव निवासी इंतजार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसने अपने दस माह बेटे फैजान को घर के आंगन में खेलने के लिए जमीन पर छोड़ दिया। इसके बाद वह आंगन के दूसरे हिस्से में कुछ काम करने लगा। इस दौरान फैजान खेलता हुए घर के आंगन में रखे पानी से भरे हुए आधे कटे ड्रम के पास पहुंच गया। ड्रम पकड़कर वह खड़ा हो गया और पानी के साथ खेलने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ड्रम में जा गिरा। जब तक परिजनों को इसका पता चलता, पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed