फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured Pahad died in Dhikoli Colony

Meerut News: ढिकौली कॉलोनी में घायल पहाड़ा मरा

Tue, 07 Apr 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Injured Pahad died in Dhikoli Colony
मवाना। मंगलवार की सुबह ढिकौली कॉलोनी में जंगल की ओर से भागता हुआ एक घायल पहाड़ा मांगे चौहान के घेर में घुस गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पहाड़े का इलाज कराने का प्रयास किया लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम पहाड़े के शव को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ा कुत्तों व अन्य जानवरों से अपनी जान बचाने के प्रयास में कॉलोनी तक पहुंच गया और जान बचाने के लिए मांगे चौहान के घेर में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही शनि प्रताप, पंकज चौहान, मोहित चौहान, सोनू चौहान, विशाल चौहान, जगतार चौहान, जय प्रकाश सहित अन्य कॉलोनीवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों ने सतर्कता और हिम्मत दिखाते हुए घायल पहाड़े को सुरक्षित किया और उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम से कर्मचारी देवेंद्र और अमित मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पहाड़े के शव को अपने कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले गए। वन विभाग द्वारा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed