{"_id":"5dcf00638ebc3e54753686c8","slug":"ingot-filled-illigal-truck-caught-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरी कर लाया जा रहा इंगट भरा ट्रक पकड़ा, माल को लेकर कयासबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी चोरी कर लाया जा रहा इंगट भरा ट्रक पकड़ा, माल को लेकर कयासबाजी
Sat, 16 Nov 2019 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से लाखों रुपये की टैक्स चोरी कर लाई जा रही इंगट से भरे ट्रक को जीएसटी की टीम ने रामपुर तिराहे पर पकड़ लिया। जांच में टीम को ड्राइवर के पास ई-वे बिल के साथ माल के अन्य कागज नहीं मिले।
विज्ञापन
विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चर्चा है कि माल एक पूर्व विधायक का है। जिले में जीएसटी की चोरी का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। बीते वर्ष भी इसमें कुछ लोग जेल गए थे।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर विपिन कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर में रुड़की से 37 टन इंगट माल अवैध तरीके से लाया जा रहा था। माल का आकलन किया जा रहा है। जांच के दौरान रामपुर तिराहे पर माल पकड़ा गया। माल को मालिक द्वारा जीएसटी व जुर्माना जमा करने के बाद माल छोड़ा जाएगा। माल के जिले के एक पूर्व विधायक का होने की चर्चा है।
विज्ञापन
हालांकि विभागीय अधिकारी माल मालिक का नाम स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक माल का मालिक क्लेम करने नहीं आया है। इस संबंध में जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में जीएसटी का चोरी का एक बड़ा खेल है। बीते वर्ष भी बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें कई लोग जेल भी गए थे।