फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   informed about welfare scheme for poor

गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Sun, 20 Oct 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
informed about welfare scheme for poor
लावड़ में स्वागत समारोह में विचार रखते पंडित सुनील भराला। - फोटो : LAWARD
लावड़। कस्बे में शनिवार को दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लावड़ कस्बे में पहुंचे सुनील भराला का जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे के मुख्य चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। केएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद सुनील भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर में जल्द ही गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी। अभी तक लड़कियों की शादी के लिए सरकार 15 हजार रुपये देती थी, लेकिन अब जल्द ही सरकार राशि बढ़ाकर 25 हजार करने वाली है। इसके अतिरिक्त वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन योजना भी शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सही मायने में देश पूरी तरह आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि जिसे देश की आजादी के बाद कोई सरकार नहीं कर सकी, इस कार्य को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। यहां शिवओम अग्रवाल, कृष्णगोपाल शर्मा, प्रवीण कौशिक, अनिल शर्मा, गौरव गुप्ता, अमित सैनी, धर्मवीर सैनी, प्रदीप चौधरी, रामकुमार, बिट्टू शर्मा, राजीव गुप्ता, रामभूल प्रजापति, चंद्रकांत शर्मा, अमरपाल सैनी, रामानंद विल्टोरिया, सुशील टांक, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed