{"_id":"5e62b21a8ebc3eebbe7e22d2","slug":"information-about-prevention-from-swine-flue-and-korona-meerut-news-mrt4725466142","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू और कोरोना से बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू और कोरोना से बचाव की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। 44वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार को संपन्न हुए सैनिक सम्मेलन में स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। यहां बताया कि बेहतर सफाई व्यवस्था को अपनाकर इन बीमारियों को मात दी जा सकती है। इस अवसर पर जवानों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
44वीं वाहिनी पीएसी चिकित्सालय के डॉ. प्रदीप तालुकदार ने कहा कि स्वाइन फ्लू और कोरोना का इन दिनों शोर है। लोग घबरा रहे हैं। ऐसे में सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गंदगी में इन बीमारियों के वायरस सक्रिय होते हैं। ऐसे में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही दिनचर्या में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि खांसते और छींकते समय मुंह को बाजू की मदद से ढंक लिया जाए। इसके अतिरिक्त सामने की तरफ बिल्कुल ने छींका जाए। 44वीं वाहिनी के सेनानायक सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने से बचें। इसके अतिरिक्त ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शौच जाने से पहले और आने के बाद डेटॉल से हाथ धोएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें। उन्होंने कार्यालयों में फिनाइल का पोछा लगाने, नालियों में दवा का छिड़काव कराने, कूड़े को एकत्र कर गड्ढे में दबाने की सलाह दी। स्वाइन फ्लू या कोरोना वायरस जैसे लक्षण यदि किसी व्यक्ति में पाए जाएं तो तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाएं। सम्मेलन में उप सेनानायक देवेंद्र भूषण, सहायक सेनानायक इंदू सिद्धार्थ भी मौजूद रहीं।