फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation hit: Freight started increasing with diesel, loss of 1.25 crores per day to transporters

महंगाई की मार: डीजल के साथ बढ़ने लगा माल भाड़ा, ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन 1.25 करोड़ का घाटा

Mon, 28 Mar 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ माल भाड़ा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में मेरठ के ट्रांसपोर्टरों ने छोटी दूरी पर जाने वाले ट्रकों का एक अप्रैल से किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Inflation hit: Freight started increasing with diesel, loss of 1.25 crores per day to transporters
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक अप्रैल को संयुक्त ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की बैठक के बाद छोटी दूरी पर जाने वाले ट्रकों के साथ पार्सल बुकिंग का भी किराया बढ़ा दिया जाएगा। लंबी दूरी पर जाने वाले ट्रकों का किराया डीजल का रेट बढ़ने के साथ ही बढ़ा दिया गया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार ट्रांसपोर्टरों को डीजल के रेट बढ़ने के कारण प्रतिदिन 1.25 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रविवार को बीते पांच दिनों के औसत में डीजल का भाव सर्वाधिक 90.30 रुपये पहुंच गया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए फ्लीट ऑनर, पार्सल और ब्रोकर सभी तरह के रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि एक ट्रिप पर 80 प्रतिशत खर्च डीजल, 10 प्रतिशत खर्च टोल और 1.50 प्रतिशत अन्य खर्च आता है। डीजल के दाम बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्टरों की कमाई 15 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत घट गई है। इसमें नए खरीदे गए ट्रक की मेंटेनेंस और बैंक की किश्त देकर घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगारंग उद्घाटन: दो साल बाद मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में दिखेंगी रौनकें, इसलिए है खास, देखें तस्वीरें

महंगाई के चलते घटा मुनाफा
 डीजल महंगा होने के कारण पूरा बाजार अस्थिर हो गया है। ट्रांसपोर्टरों के पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। अब सभी चीजों के दाम बढ़ेंगे। - दीपक गांधी, गांधी ट्रांसपोर्ट, मेरठ

5 दिन में लगातार बढ़े दाम
डीजल पर एक रुपये बढ़ने से ही पूरा भाड़ा प्रभावित हो जाता है। पांच दिन में डीजल पर 4.12 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पार्सल बुकिंग में जाने वाली वस्तु कपड़ा, स्पोर्ट्स गुड्स, फुटवेयर, प्लाटिक, लोहा के भाव प्रभवित हो गए हैं। - सुरेंद्र शर्मा, गायत्री रोड लाइंस मेरठ

छह दिन में ऐसे बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम (सादा)
तिथि      पेट्रोल          डीजल

28 मार्च    99.00    90.65
27 मार्च    98.72 रु.     90.30
26 मार्च    97.43 रु.     89.60
25 मार्च    97.63 रु.    88.34
24 मार्च    96.63 रु.    87.30
23 मार्च    96.23 रु.      86.53       
22 मार्च    95.83 रु.
21 मार्च    95.03 रु.
नोट: गढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप से प्राप्त आंकड़ा

इन शहरों के लिए 10 टायरा ट्रक का रेट बढ़ाया
शहर    जनवरी 2022    मार्च 2022
गोवाहाटी    1 लाख    1.10 हजार
कलकत्ता    70 हजार     85 हजार

आम आदमी की जेब पर बोझ 
पिछले छह दिनों में पांच बार पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं। इससे भी आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। 21 मार्च तक पेट्रोल का रेट 95.03 रुपये थे। जो अब बढ़कर 98.72 रुपये हो चुका है। जिसमें 24 मार्च को छोड़कर पांच दिन पेट्रोल के दाम शतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed