फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation hit: After vegetables, pulses become expensive by Rs 25 per kg

महंगाई की मार: सब्जियों के बाद 25 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गईं दालें, घर चलना भारी पड़ रहा

Mon, 09 Oct 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

एक तरफ सोने चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं तो वहीं रोजमर्रा की वस्तुओ पर भी महंगाई की मार है। सब्जियों से लेकर दाल, दूध आदि की कीमतों में भी इजाफा हा रहा है। ऐसे में महिलाओं को घर चलाना भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
Inflation hit: After vegetables, pulses become expensive by Rs 25 per kg
दालें - फोटो : demo pic

विस्तार

सब्जियों के आसमान छूते दामों के बाद दालों पर महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। अरहर समेत कई दालों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। एक माह में अरहर व राजमा के दाम में 20 से 25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। चना भी नखरे दिखाने लगा है।

विज्ञापन

 
पिछले चार महीने टमाटर और अन्य सब्जियों की महंगाई से रसोई प्रभावित रही। सब्जियों पर महंगाई से राहत मिली तो दालों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। एक माह से दालों के दामों के भाव में उछाल है। जिसके कारण मध्यमवर्गीय परिवारों में अब सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही दाल बनाई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict effect: सोने के भाव में तगड़ा उछाल, कीमत 60 हजार होने के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन

दाल    पहले कीमत       वर्तमान कीमत
दाल अरहर    120- 140    140-165  
दाल उड़द    110- 125    125- 135
राजमा    140    160
चना दाल    70    80
बेसन    75    85
जीरा    750    700 
(नोट : फुटकर में दालों के रेट शहर दाल मंडी से लिए गए हैं और रुपये प्रति किलो में हैं)

महंगाई के दौर में घर चलना भारी पड़ रहा है। दो महीने पहले महंगाई के कारण रसोई से टमाटर गायब रहे और अब दालों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। - सुमन, मलियाना

जैसे तैसे लोग परिवार के खर्च का बजट बनाते हैं। दालों पर तो कभी मसाले पर महंगाई से मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित हो जाता है। - सीमा, माधवपुरम 

महंगाई कम करने के लिए सरकार को कोई कदम उठाना चाहिए। कई बार जब खाने की चीजों के दाम कम हो जाते हैं तो व्यापारी कम नहीं करते। - रेखा, माछरा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed