फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inflation Effect on Navratri and Ramzan: Buckwheat flour reached Rs 120 a kg, sevai price also increased

नवरात्र और रमजान पर भी महंगाई का असर: कुट्टू का आटा 120 रुपये किलो तक पहुंचा, सेवई के दाम भी बढ़े

Mon, 04 Apr 2022 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

खाद्य पदार्थों की कीमतें काफी काफी बढ़ गई हैं। पहली बार एक वर्ष में मखाना, बादाम, चिरौंजी, किशमिश के भाव दोगुना तक हो गए हैं।

विज्ञापन
inflation Effect on Navratri and Ramzan: Buckwheat flour reached Rs 120 a kg, sevai price also increased
सेवई खरीदते लोग व व्रत की थाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से नवरात्र और रमजान के दौरान व्रत या रोजा रखने वालों की परेशानी भी बढ़ गई है। उपवास के समय जरूरी आहार के लिए भोजन की थाली महंगी हो गई है। इस समय ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ा है। खाद्य पदार्थों की कीमतें काफी काफी बढ़ गई हैं। पहली बार एक वर्ष में मखाना, बादाम, चिरौंजी, किशमिश के भाव दोगुना तक हो गए हैं। इसके साथ कुट्टू का आटा, सिंगाड़े का आटा, समा के चावल के रेट भी बढ़े हैं। पिछले वर्ष नवरात्र और रमजान के दिनों के मुकाबले इस बार इन चीजों पर कहीं अधिक जेब खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, फलों के दाम तो एक सप्ताह में ही काफी अधिक हो गए हैं। 

विज्ञापन


कुट्टू आटा 90 से 120 रुपये किलो तक पहुंचा 
थोक में कुट्टू आटा पहले 90 रुपये किलो तक था जो अब बढ़कर 120 रुपये किलो तक हो गया है। समा के चावल 60 रुपये किलो थे, अब यह 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह व्रत से जुड़ी अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड, डबल रोटी और सेवई के भी बढ़े दाम
रमजान के दौरान इस्तेमाल होने वाले ब्रेड, डबल रोटी और सेवई की कीमतें भी पहले से अधिक हो गई हैं। रोजा खोलने के लिए जरूरी आहार लेने पर भी अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

ऐसे बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम
खाद्य पदार्थ (रेट प्रति किलो)   वर्ष 2021     वर्तमान 2022

       गोला                   120            240
      समा के चावल         60            100
      छुआरा                180           240
      कुट्टू का आटा          90           135
      सिंगाड़े का आटा     80            200
       मखाना             380           600
       बादाम              480           700
       किशमिश           200           340
       चिरौंजी             900          1400
       साबुत दाना          70            100
      नोट: सदर मंडी से लिए गए भाव

ब्रेड                        30             40
डबल रोटी                40              50
सेवई                     130            180
नोट: कोटला बाजार से लिए गए भाव.

सात दिन में ही बढ़ गए फलों के दाम
- अन्य खाद्य पदार्थों में जहां एक साल में इतना अंतर आया है, वहीं फलों के दाम तो एक सप्ताह में ही डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। नवरात्र में इनकी मांग बढ़ने का भी असर बताया जा रहा है।

फल       एक सप्ताह पहले                      वर्तमान कीमत 
केला       40 से 60 रुपये दर्जन             70 रुपये दर्जन
सेब       120 से 122 रुपये किलो        150 से 200 रुपयेे
संतरा      80 से 85 रुपये किलो          120 से 125 रुपये
अंगूर      60 से 80 रुपये किलो          90 से 100 रुपये
-फल मंडी से बताए गए भाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed