फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Infinite enthusiasm' .. The city performed the night sky

अनंत उत्साह में शहर ने किया रतजगा

Sun, 28 Jul 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
'Infinite enthusiasm' .. The city performed the night sky
दिल्ली मेरठ हाईवे पर कांवड़ यात्रा में झांकी लेकर आते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
‘अनंत उत्साह’.. शहर ने किया रतजगा
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कों पर दूर दूर तक रंगीन रोशनी से जगमगाती झांकियां और केसरिया वस्त्रों में शिवभक्तों के काफिले ही नजर आ रहे हैं। कांवड़िये भोले का जयकारे लगाते गुजर रहे हैं। 24 घंटे झांकियों में लाइव प्रस्तुति भी दी जा रही है।
टोल प्लाजा पर ऐसे ही एक कांवड़ियों का जत्था विश्राम करने के बाद अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रहा है। पूजा अर्चना के बाद झांकी शहर में दाखिल होती हैं। यह जत्था लाइव प्रस्तुति में भगवान शिव का नृत्य प्रस्तुत कर रहा है। राधा कृष्ण की झांकी भी दिखाई जा रही है। बीते सालों के मुकाबले इस बार झांकी कांवड़ की संख्या दोगुनी है। दो दिन में शहर और हाईवे से करीब तीन लाख कांवड़िया गुजर चुका है। शहर में लगे शिविरों में अब मेरठ के भी कांवड़िया पहुंचने लगे हैं। शिविर संचालक भी दो शिफ्ट में सेवा कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

झांकियों में टेकभनोलॉजी का तड़का
परंपरागत झांकियोें में इस बार टेकभनोलॉजी का तड़का लगाने का भी प्रयास किया गया है। शहर से निकलने वाली कई झांकियां स्वचालित हैं। भगवान शिव की झांकी में उनके हाथ में डमरू घूमता नजर आता है। नोएडा की इस झांकी के साथ 25 कांवड़ियों का ग्रुप था। झांकी के आगे महाकाल की टीशर्ट में कांवड़िये तांडव करते हुए चल रहे थे। एक अन्य झांकी में भगवान शिव की आंखें घूमती नजर आईं। एक झांकी में भगवान शिव के सिर पर शेषनाथ के फन हिलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed