{"_id":"5e9b56a38ebc3e78b7131d35","slug":"industrial-units-will-not-run-simultaneously-in-the-red-zone-meerut-news-mrt478291275","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में एक साथ नहीं चलेंगी औद्योगिक इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में एक साथ नहीं चलेंगी औद्योगिक इकाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड जोन में एक साथ नहीं चलेंगी औद्योगिक इकाइयां
मेरठ। लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल के बाद कुछ उद्योगों को सशर्त खोलने की बात कही थी। सरकार ने यह निर्णय भी लिया कि चुनिंदा उद्योगों को 20 अप्रैल के बाद खोलना शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन मेरठ रेड जोन में होने व यहां संक्रमण का अधिक खतरा होने से इस निर्णय का लाभ उद्यमियों को नहीं मिलेगा।
20 अप्रैल के बाद अगर एक साथ सभी औद्योगिक इकाइयों को खोला जाता है तो संक्रमण तेजी से बढ़ने के पूरे आसार हैं। इससे बचने के लिए औद्योगिक इकाइयों को एक साथ खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हो सकता है कि उद्योगों को चरणबद्ध खोला जाए। कई औद्योगिक इकाइयों को एक साथ खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। शनिवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। जिसमें तय हुआ कि शासन से इस बारे में बात की जाएगी। उसके बाद ही उद्योगों को खोलने की अनुमति मिलेगी।
20 अप्रैल के बाद सरकार ने अनिवार्य निर्माण सामग्री इकाइयों के साथ ही कुरियर सेवा, ई-कॉमर्स कंपनियां, कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस, निजी सिक्योरिटी ऑफिस, मैनेजमेंट सेवाएं, ऐसे होटल, मोटल, गेस्ट हाउस जहां पर्यटक फंसे हैं, को खोलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, आईटी रिपेयर, बढ़ई, किराना स्टोर्स, ग्रामीण इलाकों के उद्योग, स्पेशल इकोनामिक जोन, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप उद्योग, अन्य जरूरी सामान के कारखाने, ग्रामीण इलाकों के फूड प्रोसेसिंग प्लांट, आईटी, हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, कोयला खनिज उत्पादन और उनके लिए जरूरी सामग्री के उत्पादन करने वाली इकाइयों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य परियोजना, औद्योगिक परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
उद्योग उपायुक्त वीके कौशल का कहना है कि मेरठ रेड जोन में है, इकाइयां एक साथ खुली तो संक्रमण बढ़ सकता है। मेरठ में फूड प्रोसेसिंग, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, सिक्योरिटी सर्विसेज का बड़ा काम है। साथ ही कई निर्माण कार्य भी हो रहे हैं। एक साथ सभी इकाइयों को खोलने की अनुमति नहीं दे सकते। शासन से इस संबंध में वार्ता चल रही है, इसके बाद ही तय होगा कि उद्योगों को कैसे खोलना है ताकि संक्रमण का खतरा ना रहे। इकाइयां सशर्त ही खोलनी होंगी।