फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian schemers spotted at Haiderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में देखे गए इंडियन स्कीमर

Mon, 23 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indian schemers spotted at Haiderpur Wetland
बिजनौर में बैराज हैदरपुर वेटलैंड में उड़ते इंडियन स्कीमर। - फोटो : BIJNOR
हैदरपुर वेटलैंड में देखे गए इंडियन स्कीमर
विज्ञापन

बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड में इंडियन स्कीमर (पनचीर) प्रजाति के दस पक्षी दिखे हैं। यह प्रजाति बहुत तेजी से विलुप्त हो रही है और इस समय खतरे में है। करीब साल भर बाद वेटलैंड में इंडियन स्कीमर दिखे हैं। अगस्त में ये पक्षी दिखने से बर्ड वॉचर भी गदगद हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि वेटलैंड में इनकी संख्या बढ़ें।
हैदरपुर वेेटलैंड में अब तक 300 से अधिक प्रजाति के पक्षी दिख चुके हैं। यहां पक्षियों की संख्या और प्रजाति लगातार बढ़ती जा रही है। बर्ड वॉचर आशीष लोया को यहां कुछ दिन पहले इंडियन स्कीमर प्रजाति के पक्षी दिखे हैं। यह प्रजाति मुख्य रूप से चंबल क्षेत्र में नदी किनारे रहती है। दो साल पहले इसके 50 और पिछले साल भी कुछ पक्षी दिखे थे। यह प्रजाति इस समय संकट में है और इस समय इसके बहुत कम ही पक्षी बचे हैं। चंबल में इनकी संख्या एक हजार से भी कम बची है। ये आमतौर पर हैदरपुर वेटलैंड में मार्च-अप्रैल में आते थे, लेकिन अगस्त में इनके दस पक्षी यहां दिखे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इन पक्षियों ने वेटलैंड में अपनी बस्ती बसा ली है। हालांकि अभी बर्ड वॉचर को इन पक्षियों की बस्ती नहीं दिखी है।
विज्ञापन

ऐसे नष्ट हो जाते हैं घोंसले
इंडियन स्कीमर जिसे स्थानीय भाषा में पनचीर भी कहते हैं, नदी किनारे या नदी की धारा के बीच टापू की मिट्टी में ही घोंसला बनाकर रहते हैं। नदियों के किनारे खेती होने, नदियों की सिल्ट साफ होने या नदियों का जलस्तर बढ़ने से इनके घोंसले नष्ट हो जाते हैं। इस वजह से इस पक्षी की संख्या बहुत तेजी से घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूठा तरीका है शिकार का
इंडियन स्कीमर जलीय जीवों को खाता है। इसके शिकार करने का तरीका अनूठा रहता है। यह अपनी चोंच खोलकर चोंच के नीचे के हिस्से को पानी के अंदर डालकर और ऊपर के हिस्से को हवा में करके उड़ता है। वह ऐसा करके काफी देर तक उड़ता रहता है और जैसे ही मछली या कोई अन्य जीव उसकी चोंच में आ जाता है ये उसे खा जाता है।

शिकार का एरिया हुआ कम
हैदरपुर वेटलैंड में पहले जहां आमतौर पर इंडियन स्कीमर शिकार करते थे वहां अब जलकुंभी आ गई है। इस वजह से हैदरपुर वेटलैंड में उनके शिकार का एरिया भी थोड़ा कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed