फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   indian national flag insulted by a Man in muzaffarnagar police arrested

तिरंगे का अपमान करना पड़ा भारी, शिवसेना के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त हंगामा, युवक हिरासत में

Wed, 05 Sep 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 05 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
indian national flag insulted by a Man in muzaffarnagar police arrested
तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला
किसी भी देशवासी के लिए उसके राष्ट्रीय ध्वज का बेहद महत्व होता है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं। जिनका हर देशवासी को पालन करना होता है। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक पिछले सात माह से राष्ट्र ध्वज का अपमान करता आ रहा है। जी हां, यहा एक व्यक्ति ने तिरंगे की आन-बान-शान को ताक पर रखकर किया कुछ ऐसा कि हर देशवासी को गुस्सा आना लाजिमी है।
विज्ञापन

जानें क्या था मामला:-  

मौहल्ला रामपुरी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के बाथरूम के दरवाजे पर राष्ट्रीय ध्वज को पर्दा बनाकर लटका दिया। इसकी जानकारी मिलने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने युवके के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंथन कर रही है।  
     
आगरा जनपद के मौहल्ला बेरियां निवासी शाहरूख पुत्र सत्तार करीब दस बारह साल से शहर में रह रहा है। हाल ही में वह करीब सात माह से पत्नी-बच्चों के साथ मौहल्ला रामपुरी स्थित कय्यूम के मकान में बतौर किराएदार रह रहा था। बुधवार सुबह शिवसेना कार्यकर्ताओं को किसी ने जानकारी दी कि उक्त मकान में रहने वाले युवक ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा करने के बाद उसे अपने बाथरूम के दरवाजे पर पर्दा बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शिवसेना कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो सूचना सही पाई गई। इस पर कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर  ने बताया कि राष्ट्रध्वज के अपमान की सूचना पर युवक को हिरासत में लिया गया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed