{"_id":"5bc97551bdec226951769f18","slug":"indian-army-man-leaked-confidential-information-to-pakistani-intelligence-agency-isi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाक खुफिया एजेंसी को लीक करता था कंचन, जवान से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाक खुफिया एजेंसी को लीक करता था कंचन, जवान से पूछताछ जारी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
आरोपी जवान कंचन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक करने वाले सेना के जवान कंचन सिंह को वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ से मेरठ लाया गया है। अब उससे सेना की पूछताछ अंतिम दौर में है। उसके खिलाफ मेरठ में ही कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अपराध की समीक्षा के बाद सेना उसे स्थानीय पुलिस के हवाले भी कर सकती है। वहीं, गुरुवार को एयरफोर्स और दिल्ली से आई जांच एजेंसियों ने भी जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वह 10 महीने से आईएसआई को सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। इनमें अन्य जानकारियों के साथ ही यहां सिग्नल रेजीमेंट के भीतर की तस्वीरें भी शामिल हैं। मेरठ में किसी गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आरोप तय होने के बाद उसके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई होगी, जिसमें एक से दो महीने तक का समय भी लग सकता है। बागेश्वर में भी उसके परिजनों से जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कोर्ट मार्शल में उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा
कोर्ट मार्शल में उम्रकैद से लेकर फांसी तक का प्रावधान है। कुछ अपराधों को छोड़ दें तो बाकी में सेना को खुद सुनवाई करने का अधिकार है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक जो जुर्म उसने किया है उसमें सेना भी उसे सजा सुना सकती है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/