फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian army man Kanchan Singh arrested and terrorists group are active in west up

खालिस्तान समर्थकों की दस्तक और सेना के जवान की जासूसी में गिरफ्तारी से पश्चिम यूपी में हाईअलर्ट

Fri, 19 Oct 2018 01:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Indian army man Kanchan Singh arrested and terrorists group are active in west up
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सेना के जवान की गिरफ्तारी और पश्चिमी यूपी में खालिस्तान समर्थकों का सक्रिय होना किसी बड़ी साजिश का अंदेशा दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि दर्जनभर से ज्यादा आतंकी संगठन यहां सक्रिय हैं। इससे पहले भी देश की सुरक्षा एजेंसियों ने यहां बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। पश्चिमी यूपी में फिर से खालिस्तान समर्थकों की दस्तक और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश का शिकार बने सेना के जवान कंचन सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में सुरक्षा हाईअलर्ट पर है। 

विज्ञापन


बता दें कि तीन साल पहले भी एसटीएफ ने पाकिस्तानी नागरिक और आईएसआई के जासूस एजाज को गिरफ्तार किया था। उसने मेरठ सैन्य छावनी के नक्शे समेत कई गोपनीय जानकारी बाहर भेजी थी। बरेली कैंट, देश की पनडुब्बी परियोजना, एयरफोर्स स्टेशन हिंडन और सहारनपुर बेस की सूचनाएं आईएसआई को भेजी थी।
विज्ञापन


वहीं भारतीय सेना का जवान कंचन सिंह भी इसी तरह आईएसआई का शिकार बन गया। पाकिस्तान से आई एक कॉल ने सेना के जवान कंचन सिंह को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर दिया। सेना की नजर में अब वह देशद्रोह का आरोपी है। अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि एक अनजान कॉल आने के बाद ही वह गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था। खुफिया स्तर पर इस कॉल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक सिग्नल रेजीमेंट के इस जवान के मोबाइल फोन पर 10 महीने पहले यह कॉल आई थी। माना जा रहा है कि ये आईएसआई की नियोजित कॉल थी लेकिन कंचन इसे समझ नहीं पाया। कॉलर आईएसआई एजेंट से बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। कंचन इसके जाल में ऐसा फंसा कि वह आईएसआई की डिमांड पूरी करने लगा। सैन्य सूत्रों की मानें तो उसने 25 के करीब दस्तावेज वाट्सएप के जरिए भेजे हैं। इनमें कुछ सैन्य क्षेत्र के नक्शे भी थे। अभी तक की पूछताछ में यह बात साफ हुई है कि जो भेजी गई जानकारियों से आईएसआई को कुछ खास हासिल होने वाला नहीं है लेकिन कंचन की निरंतर फोन पर होने वाली बातचीत से वह मिलिट्री इंटेलीजेंस और वेस्टर्न कमांड के रडार पर आया।

सभी 62 कैंट में घुसपैठ चाहती है आईएसआई 
देश में 62 छावनी क्षेत्र हैं। इनमें संवेदनशील कैंट की फेहरिस्त में मेरठ का नाम भी आता है। सैन्य अफसरों का कहना है कि आईएसआई देश के सभी छावनी क्षेत्रों में अपना नेटवर्क बनाना चाहती है। इसके लिए तरह-तरह से जवानों को लालच दिया जाता है। कई बार पाकिस्तान से आई रांग कॉल के जरिए भी शिकार तलाशे जाते हैं। कई बार फेसबुक से नंबर हासिल करके कॉल की जाती है तो कई बार किसी दूसरे माध्यम से। सैन्य अफसरों का कहना है कि कंचन भी इसी तरह से जाल में फंसा।

मास्टर माइंड की गिरफ्तारी से खुलेंगे साजिश के तार
यूपी, राजस्थान और पंजाब पुलिस के बीच समन्वय काम आया। पुलिस कर्मियों से राइफल लूटकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की सभा में हमला करने की साजिश रचने वाले जर्मन सिंह को राजस्थान पुलिस ने बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। उसे फिलहाल पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है, उससे यूपी एटीएस टीम (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) भी पूछताछ करेंगी। इसके अलावा उसके एक अन्य साथी करमा को शामली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीन खालिस्तान समर्थकों की भी दस दिन की रिमांड पुलिस को मिल गई है। इनसे पूछताछ के बाद पूरी साजिश का खुलासा होने के साथ प्रतिबंधित बब्बर खालसा के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस को कामयाबी मिलेगी।

बीकानेर जाकर छिप गया था जर्मन 
उत्तर प्रदेश व पंजाब पुलिस का वांटेड आरोपी जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर जिले से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जर्मन सिंह पंजाब के नेता प्रकाश सिंह बादल को मारने की साजिश रच रहा था। सीआई भवानी सिंह के अनुसार वांटेड जर्मन सिंह जर्मन सिंह को पकड़ने की सूचना पंजाब पुलिस को दी गई, जिसके बाद पंजाब पुलिस बीकानेर पहुंची। इस दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीकानेर पुलिस द्वारा जर्मन सिंह को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।

करमा के पास से भी बरामद हुई पिस्टल
पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र में मंसूरा मार्ग से आरोपी करमवीर उर्फ करमा पुत्र अजीत सिंह निवासी डेरा बिरसा सिंह गांव अजीजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब में पूर्व सीएम की सभा में  हमला कर अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा जर्मन और उसके साथी असलाह एकत्र करने में जुटे थे। गत 14 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए इनके तीन साथियों से पुलिस ने लूटी गई इंसास, थ्री नाट थ्री राइफल के अलावा पिस्टल भी बरामद की थी। फरार करमवीर उर्फ करमा के पास से भी पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि राइफल लूट का आरोपी करमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed