{"_id":"5d2efaf28ebc3e6c901c01bc","slug":"indian-air-force-athletics-coach-and-player-gurmeet-singh-made-aware-wrestlers-for-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर खिलाड़ियों को किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर खिलाड़ियों को किया जागरूक
Wed, 17 Jul 2019 04:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को जागरूक करते गुरमीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम के कुश्ती हॉल में बुधवार को प्रतिबंधित दवाओं को लेकर खिलाडियों को जागरूक किया गया। जिसमें इंडियन एयरफोर्स के एथलेटिक्स कोच मिंटू अहलावत और खिलाड़ी गुरमीत सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के एथलेटिक्स कोच मिंटू एहलावत व खिलाड़ी गुरमीत सिंह ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर खिलाड़ियों को जागरूक किया। वायुसेना की ओर से खेलने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वह खुद डोपिंग के जाल से निकलकर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि युवा खिलाड़ी सफलता के शॉर्टकट के चक्कर में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करते है। जिससे उनका कॅरियर चौपट होने की कगार पर पहुंच जाता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर खेल जीवन बर्बाद हो जाता है। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र यादव सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन