#INDIA की जीत का जश्न, आधी रात रोड जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में चैम्पियन ट्राफी के पहले मुकाबले में रविवार रात को जैसे जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की तो क्रिकेट प्रशंसकों की बेगमपुल पर भीड़ जुट गई। सोतीगंज से बेगमपुल, आबूलेन और पुलिस चौकी के सामने कई सौ लोगों ने पहुंचकर जीत के जश्न में नारेबाजी कर दी। इस दौरान दिल्ली रोड का ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं बुढ़ाना गेट पर फोर्स ने हंगामा काट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं समेत भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया।
जाम की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, देहलीगेट समेत कई थानों की पुलिस को बुला लिया। पुलिस अफसर भीड़ को हटाने की कोशिश में रहे, लेकिन भीड़ बढ़ती रही। बेगमपुल से रेलवे रोड चौराहे तक रात में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग शामिल थे, पुलिस के सामने ही जीत के जश्न में भारत जिंदाबाद के नारे लगाये। घंटो तक बेगमपुल पर भीड़ का बखेड़ा रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी रात में जाम खुलवाने भी पहुंच गये। रात करीब 12 बजे पुलिस ने किसी तरह मशक्कत करते हुए लोगों को घर भेजा। इस दौरान व्यापरियों और अन्य लोगों ने आतिशबाजी छोड़ी तो ट्रांसफार्मर में आग लग गई, किसी तरह आग को बुझाया गया। रात में हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, देहलीगेट, घंटाघर पर भी समर्थकों ने नारेबाजी की। मैच को लेकर पहले ही मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर घर भेजा।
बुढ़ाना गेट पर युवकों को दौड़ाया
बुढ़ाना गेट पर युवकों को दौड़ाया
बुढ़ाना गेट पर आतिशबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा। इसे लेकर युवकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने युवकों को समझा बुझाकर हटाया गया था, लाठी नहीं फटकारी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/