{"_id":"5f3914d58ebc3e3cb65411be","slug":"independence-day-message-of-patriotism-was-hoisted-in-this-madrasa-of-meerut-with-chanting","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ के इस मदरसे में मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण कर दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ के इस मदरसे में मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण कर दिया देशभक्ति का संदेश
Sun, 16 Aug 2020 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में स्वतंत्रता दिवस पर सदर थानाक्षेत्र स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण कर देशभक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इसके बाद मदरसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राष्ट्रगान भी गाया गया।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोविड 19 महामारी के चलते हर साल की तरह इस बार कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए लेकिन शहर के सदर स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम मेंं अनोखे अंदाज में जश्ने आजादी मनाया गया।
मदरसा इमदादुल इस्लाम में हजरत मौलाना महफुजूर रहमान शाहीन जमाली ने सबसे पहले संस्कृत में मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मदरसों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत बैनर लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। मंत्रोच्चारण के बाद मौलाना ने उसका अर्थ भी बताया। उन्होंने संस्कृत श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा कि हम सब एकता में अनेकता और अनेकता में एकता को कायम रखें।
इस दौरान मुख्यातिथि पंडित सुनील भरालाए कुंवर बासित अली, मौलाना मशहूदुर रहमान शाहीन जमाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।