IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप देखने के लिए बागपत-मेरठ में तैयारी तेज, चौके-छक्के लगने पर बंटेंगे समोसे-रसगुल्ले
IND vs AUS Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए मेरठ और बागपत जिले में तैयारी की जा रही है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों द्वारा चौके और छक्के मारने पर बागपत में समोसे व रसगुल्ले बांटे जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले में विश्वकप का फाइनल देखने के लिए जगह-जगह तैयारी की जा रही है। वहीं, भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा भी हो रही है। भूमिया मंदिर में कुलदीप भारद्वाज व अन्य लोगों ने शनिवार को टीम की जीत के लिए पूजा की। उधर, मेरठ के हस्तिनापुर में भी मैच देखने के लिए तैयारी चल रही है।
कुलदीप ने बताया कि भूमिया मंदिर के बाहर टेंट लगाकर आम लोगों के साथ वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। वहीं, विनोद भारद्वाज ने बताया कि भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज अगर चौक मारेगा तो समोसा और छक्का मारने पर रसगुल्ला दिया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर डीपीएस जूनियर स्कूल में भी तैयारी की जा रही है। स्कूल में शनिवार को अध्यापिकाओं ने प्रार्थना की और फिर तिरंगा लेकर जश्न मनाया।
विश्व कप का फाइनल देखने की तैयारी में जुटे क्रिकेट प्रेमी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले को देखने का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को लाइव को देखने के लिए हस्तिनापुर के लोग तैयारी में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि रविवार को ड्यूटी और मजदूरी पर नहीं जाएंगे। वे रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप मुकाबले का आनंद लेंगे। जिन लोगों ने इस विश्व कप में कोई मुकाबला नहीं देखा वे भी इस मुकाबले को देखने की तैयारी में लगे हैं।
वहीं, ऐतिहासिक नगरी के कुछ युवाओं ने बताया कि वे अपने मोबाइल पर ही क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण देखेंगे। उन्होंने अपने मोबाइल में हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड कर लिया है। कस्बे में कुछ सार्वजनिक स्थानों पर भी क्रिकेट मैच के लाइव देखने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज
हस्तिनापुर निवासी राजन, रवि, सूरज, कपिल आदि ने बताया कि रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल मुकाबले का लाइव देखने के लिए वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे और अपने घर पर ही इसका आनंद लेंगे। काफी लंबे समय बाद यह मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, कई लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों पर ही मैच देखने की व्यवस्था की है।