फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   increase the purchase of mask

तीन गुना तक बढ़ गई मास्क की बिक्री

Mon, 04 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
increase the purchase of mask
मेरठ।
विज्ञापन

स्मॉग का ‘हमला’ जारी है। इसकी वजह से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत बढ़ी है। इससे बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में मास्क खरीद रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मास्क की बिक्री पहले के मुकाबले करीब तीन गुना बढ़ गई है। दरअसल, शरीर के अंदर बारीक कण जाने से फेफड़ों का इंफेक्शन हो सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है। मास्क इन कणों को फेफड़ों तक जाने से रोकते हैं।

खैरनगर के मास्क कारोबारी मनोज शर्मा ने बताया कि मास्क की बिक्री करीब तीन गुना बढ़ गई है। स्मॉग से पहले जिलेभर में रोजाना दो से ढाई हजार मास्क बिक रहे थे। अब इनकी संख्या सात से आठ हजार प्रतिदिन पहुंच रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि मार्केट में चार तरह के मास्क उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा बिक्री नीले-हरे रंग के सर्जिकल मास्क की है, हालांकि यह ज्यादा कारगर नहीं हैं। इसके बाद काले और फिल्टर लगे मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। सबसे ज्यादा कारगर एन 95 मास्क है।
विज्ञापन

---
मास्क और उनकी कीमत
सर्जिकल मास्क: 2-3 रुपये
काला मास्क: 15 रुपये
फिल्टर मास्क: 70 रुपये
एन 95 मास्क: 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed