असुविधा: खेल मैदान तो मिले, लेकिन संसाधनों का अभाव प्रैक्टिस के लिए इधर-उधर भटक रहे खिलाड़ी
एक वर्ष पूर्व खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत गंगा मैदान यानी के खेल मैदान के लिए जगह चिह्नित की गई थी और वहां पर एक बोर्ड भी लगा दिया गया था, लेकिन उस गंगा मैदान का युवाओं को जरा भी लाभ नहीं मिल रहा है और ना ही कोई संसाधन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गंगनहर किनारे बसे धीराहेड़ी गांव में खेलकूद, व्यायामशाला और गांव महाराजनगर में खेलो इंडिया खेलों के तहत गंगा मैदान (क्रीड़ा स्थल) तो मिला, लेकिन यहां संसाधनों का इंतजाम नहीं किया जा सका। यही वजह है कि भोपा-मोरना क्षेत्र में युवा परेशान हैं।
प्रैक्टिस के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा
धीराहेड़ी स्थित खेलकूद व्यायामशाला में 24 से भी अधिक युवाओं को कबड्डी के गुर सिखा रहे कुलदीप राठी उर्फ कपिल, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन खिलाड़ी अभिषेक नन्हेड़ा, शुभम यूसुफपुर, उत्पल बेलड़ा, निखिल, वंश, प्रशांत, विवेक, शिवम, आकाश, बैडमिंटन कोच चंद्रेश बेलड़ा, फुटबाल कोच बंसी भोपा आदि खिलाड़ियों का कहना है कि भोपा तथा आसपास के क्षेत्र में एक खेल मैदान बनाया जाए, जो संसाधनों से परिपूर्ण हो। क्षेत्र के युवा अपने प्रैक्टिस के लिए इधर-उधर भटकते घूमते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा
मैदान का नहीं मिल रहा लाभ
शुकतीर्थ गंगा खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर के मजरा महाराज नगर में लगभग एक वर्ष पूर्व खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत गंगा मैदान यानी के खेल मैदान के लिए जगह चिह्नित की गई थी और वहां पर एक बोर्ड भी लगा दिया गया था, लेकिन उस गंगा मैदान का युवाओं को जरा भी लाभ नहीं मिल रहा है और ना ही कोई संसाधन है।
संसाधनों की कमी आज भी खल रही
धीराहेड़ी गांव में भी पूर्व जिलाधिकारी जे सेल्वा कुमारी द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व लंबे समय से बंद चल रहे कन्या विद्यालय में खेलकूद व्यायामशाला बनाई गई थी। उस पर कबड्डी के लिए नेट और टीन शेड की व्यवस्था तो कर दी गई थी, लेकिन अन्य संसाधनों की भारी कमी आज भी खल रही है।
युवाओं का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर स्टेडियम आदि का निर्माण कराना चाहिए, साथी जब तक स्टेडियम आदि का निर्माण हो उससे पहले युवाओं को खेलों के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई बड़ी पहचान
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भोपा निवासी नीशू कुमार ने जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान बनाई हैं, वहीं भोकरहेड़ी निवासी सतीश सहरावत के दो बेटे हरप्रीत सहरावत वह सूर्यवीर सहरावत बॉक्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय पहचान हैं। भोकरहेडी निवासी मोहित सेहरावत वालीबाल में अपने झंडे गाड़ रहा है।