फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income tax department raid in Meerut, team is in residence of builder for thirty six hours

मेरठ में आयकर विभाग का छापा, 36 घंटे से बिल्डर के घर डटी है टीम, सदस्यों को बाहर जाने की नहीं इजाजत

Sat, 28 Nov 2020 11:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2020 11:00 PM IST
सार

  •  आयकर विभाग द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर छापा मारने का मामला
  •  डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में बिल्डर के घर पर 36 घंटे बाद भी जारी रही जांच

विज्ञापन
Income tax department raid in Meerut, team is in residence of builder for thirty six hours
income tax raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोयडा बेस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक मुकेश पाल के घर मेरठ में शनिवार को 36 घंटे बाद भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। शनिवार सुबह टीम ने मुकेश पाल से पूछताछ की। देर शाम तक जांच चलती रही। परिवार में किसी भी सदस्य को घर बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा ओमैक्स सिटी प्लाट नंबर 142 स्थित शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के कार्यालय और मेरठ डी ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित बिल्डर मुकेश पाल के आवास सहित दिल्ली और बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे जांच कार्यवाही शुरू की गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि मुकेश पाल का अयोध्या में भी कोई प्रोजेक्ट चल रहा है। शनिवार सुबह अयोध्या से मेरठ पहुंचे मुकेश पाल से आयकर टीम ने मुकेश पाल से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश का साला भी पार्टनर
यूपी के सिंचाई विभाग और नोएडा अथॉरिटी में मुकेश पाल ठेका लेता है। व्यापार में मुकेश का साला भी उसका पार्टनर बताया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग मुकेश से जुड़े हुए थे। लखनऊ और दिल्ली के कुछ सफेदपोश और सरकारी अधिकारियों का काला धन लगा होने की सूचना और पार्टनर के द्वारा शिकायत के बाद आयकर विभाग द्वारा यह जांच कार्यवाही शुरू की गई। 

कई घोटालों में संलिप्तता की चर्चा
लखनऊ, नोएडा और दिल्ली में कई घोटालों में मुकेश का नाम जुड़े होने की चर्चा रही। हालांकि इस सभी बातों की आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की। साथ ही इस कार्यवाही को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट के बीच यह चर्चा का केंद्र रहा।

आठ साल में जुटाई अकूत संपति
आठ साल पूर्व किराए के घर मे रहने वाला मुकेश आलीशान बंगले और गाड़ियों का स्वामी बन गया। इतना ही नहीं परिवार के ठाठ बाट भी क्षेत्र में देखने लायक थे। कुछ पुराने परिचितों ने बताया कि मुकेश के पास एक समय बच्चों की फीस देने के भी पैसे नहीं थे। कड़ी मेहनत से अपने आप को काबिल बनाया।

गाड़ियों में आते रहे अधिकारी 
जांच के दौरान मुकेश के घर में शनिवार सुबह से देर शाम तक अधिकारी आते-जाते रहे। आयकर विभाग की जांच शनिवार को भी शास्त्रीनगर में चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed