{"_id":"5f31b06b8ebc3e3d1027dbd7","slug":"income-from-crime-is-under-investigation-meerut-news-mrt495591785","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध से कमाई संपत्ति जांच के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध से कमाई संपत्ति जांच के घेरे में
विज्ञापन
पुलिस ने कई विभागों को लिखा पत्र
मेरठ। रूपक के शव के टुकड़े बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एसएसपी और एडीजी कई विभाग के अधिकारियों को चिट्ठी लिख चुके हैं। इसके बावजूद कोई 50 फीट गहरे गड्ढे की खोदाई कराने को तैयार नहीं है।
कंकरखेड़ा के फाजलपुर निवासी रूपक का शव बरामद नहीं हो पा रहा है। रूपक की हत्या में छह लोगों को जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रूपक की हत्या कर उन्होंने शव के टुकड़े रोहटा के जंगल में एक बोरवेल में डाल दिए थे। पुलिस ने पांच दिन खोदाई कराई, 50 फीट खुदाई हुई, जिसमें सिर्फ कुछ बाल और एक मांस का टुकड़ा मिला। जिसकी डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि रैपिड रेल, एनडीआरएफ और अन्य कई विभागों को चिट्ठी भेजकर 50 फीट से ज्यादा खोदाई करने की मांग की गई है। लेकिन कोई भी विभाग गड्ढे की खोदाई करने को तैयार नहीं है।
सड़क बनवाने का काम शुरू
एडीजी मेरठ ने एनडीआरएफ के अधिकारियों से बातचीत की और बोरवेल से शव बरामद करने की बात कही। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास बड़ी मशीनें हैं। जिसके लिए उनको बोरवेल तक पहुंचने के लिए बड़ा रास्ता बनवाना होगा। सोमवार से पुलिस रोहटा के जंगल में रास्ता बनवाने में जुट गई है।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी धरना जारी
मोदीपुरम। सोमवार को तीसरे दिन भी रूपक की मां मां मिथलेश धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने शव बरामदगी की मांग की। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाही नजर आ रही है। योगी सरकार अपराध पर लगाम लगाए जाने की बात कह रही है, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को धरना स्थल पर शव बरामदगी व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत करने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।