फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of a park in Arnavali; discussion on development works.

Meerut News: अरनावली में पार्क का लोकार्पण, विकास कार्यों पर चर्चा

Thu, 18 Jun 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of a park in Arnavali; discussion on development works.
रोहटा। गांव अरनावली में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पार्क का बृहस्पतिवार को लोकार्पण कार्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव अरनावली में ग्राम पंचायत निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पार्क का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने शिलापट्ट का अनावरण कर पार्क का उद्घाटन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए रिकॉर्ड बजट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी भी विकास संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें आगामी योजनाओं में शामिल कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच विकास का अंतर कम करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मॉडल विद्यालय, अमृत सरोवर, लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र, स्टेडियम, अस्पताल, योग केंद्र और पार्क जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विजेंद्र प्रमुख ने गांवों में तालाबों पर अतिक्रमण और जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। वहीं विभिन्न ग्राम प्रधानों ने पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक अधिकार दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह और ग्राम सचिव आशु राठी को पार्क निर्माण में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नरेश चंद शर्मा और संचालन विजय शर्मा ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण दिलावरा, दीपक चिंदौड़ी, अशोक सांगवान, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र, अतुल पूनिया, अशोक कल्याणपुर, सुभाष कैथवाड़ी, दीपक मढ़ी, कपिल मीरपुर, कुलदीप हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed