फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In village Mahadev, brother clashed for giving water in the field, injuring elder brother by shoveling

गांव महादेव में खेत में पहले पानी देने को लेकर भिडे़ भाई, फावड़ा मारकर बडे़ भाई को किया घायल

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
In village Mahadev, brother clashed for giving water in the field, injuring elder brother by shoveling
गांव महादेव में खेत में पहले पानी देने को लेकर भिडे़ भाई, फावड़ा मारकर बडे़ भाई को किया घायल
विज्ञापन

सरधना। महादेव गांव में शनिवार रात रजबहे की सरकारी नाली का पानी खेत में पहले देने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच फावडे़ चले, जिसमें फावड़ा लगने से बड़ा भाई घायल होे गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने छोटे भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है।

महादेव गांव निवासी कमलेंदर पुत्र बीरबल ने बताया कि वह शनिवार रात रजबहे की सरकारी नाली का पानी खेत में देने के लिए गया था। उसने पानी अपने खेत में कर दिया। इसी बीच छोटा भाई भी खेत पर पहुंचा। उसने अपने खेत में पहले पानी देने का विरोध किया। छोटे ने कहा पहले वह अपने खेत में पानी देगा। कमलेंदर ने कहा कि काफी देर उसके खेत में पानी चल रहा है। जब खेत भर जाएगा तो उसके बाद वह पानी कर ले। इस पर दोनों भाइयों में गाली गलौज हो गई। कमलेंदर का आरोप है कि उसके छोटे भाई ने उस पर फावडे़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed