UP: केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रैंकिंग में पश्चिमांचल डिस्कॉम को ए+ रेटिंग
पश्चिमांचल विद्युत वितरण लिमिटेड को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 14वीं वार्षिक एकीकृत विद्युत उपयोगिता रैंकिंग 2025 की रैंकिंग में ए+ रैंकिंग हासिल हुई है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने इसके लिए पूरे पश्चिमांचल डिस्कॉम को बधाई दी है।
विस्तार
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 14वीं वार्षिक एकीकृत विद्युत वितरण उपयोगिता रैंकिग 2025 में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल), मेरठ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पश्चिमांचल डिस्कॉम को इस रैंकिंग में ए+ रैंकिंग मिली है। इससे पीवीवीएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने इसके लिए पूरे पश्चिमांचल डिस्कॉम को बधाई दी है। पीवीवीएनएल इससे देश के शीर्ष डिस्कॉम में शामिल हो गया है। यह पश्चिमांचल डिस्कॉम का बिजली वितरण क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन है। पीवीवीएनएल की एटी एंड सी हानियों में लगातार कमी आई है। पश्चिमांचल डिस्कॉम ने देश की शीर्ष प्रर्दशन करने वाली बिजली वितरण उपक्रमों में अपना स्थान सुदृढ किया है। यह उपलब्धि बिलिंग दक्षता, राजस्व संग्रह, विद्युत लाइन हानियों में कमी का परिणाम है।
पीवीएनएल बी ग्रेड से बना ए+ ग्रेड
पश्चिमांचल डिस्कांम ने पिछली रेटिंग (बी ग्रेड) की तुलना में उल्लेखनीय सुधार करते हुए ए+ ग्रेड हासिल किया है, जो निगम की सकारात्मक और निरन्तर प्रगति को रेखांकित करता है। निगम की एटी एंड सी हानियों में भी निरन्तर गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वराह 2023 में एटी एंड सी हानि 17.06 प्रतिशत से घटकर वित्तीय वर्ष 2025 मे 11.91 प्रतिशत दर्ज की गई है। जो निगम के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
बिलिंग और कलेक्शन एफीशियेन्सी में भी किया उत्कृष्ठ
बिलिंग एफीशियेन्सी 88.82 प्रतिशत और कलेक्शन एफीशियेन्सी 99.17 प्रतिशत के साथ पीवीवीएनएल ने राजस्व संग्रह के क्षेत्र में उत्कृष्ठता हासिल की है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास जारी है। विद्युत व्यवस्था को, आत्मनिर्भर और सुदृढ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का यह प्रदर्शन प्रबंधन की प्रतिबद्धता तथा कर्मचारियों के सतत प्रयासों का परिणाम है।